{"_id":"5d6ae9018ebc3e93cc43e3ed","slug":"tokyo-olympics-ioc-details-qualifying-events-for-boxing-four-continental-tournaments-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी में चार क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी में चार क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट
Sun, 01 Sep 2019 03:18 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे पुरुष और महिला मुक्केबाजों के लिए ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ टूर्नामेंटों की जानकारी दी। फरवरी से अप्रैल तक दो महीने में चीन, सेनेगल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में चार महाद्वीपीय क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट की पुष्टि की गई है। अंतिम वैश्विक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट अब टोक्यो के बजाय 13 से 24 मई तक पेरिस में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने जून में संचालन संस्था एआईबीए से अधिकार छीनकर 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी ली थी। आईओसी के एक पैनल ने एआईबीए की अध्यक्षता, संचालन, वित्तीय मामलों और ओलंपिक मुकाबलों में हेराफेरी के संदेह की जांच की।
विज्ञापन
आईओसी का कहना है कि वह ‘रेफरी और जजों के चयन और उनके फैसलों के आकलन’ की एक स्वतंत्र समीक्षा कराने को अंतिम रूप दे रहा है। टोक्यो में मुक्केबाजी स्पर्धा आठ पुरुष वजन वर्ग और पांच महिला वजन वर्ग में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन