फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics International Olympic Committee IOC President Thomas Bach slips up and said to Japanese as Chinese

Tokyo Olympics: आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की फिसली जुबान, जापानियों को कहा चीनी

Tue, 13 Jul 2021 03:49 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 13 Jul 2021 03:49 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों का जायजा लेने जापान पहुंचे आईओसी अध्यक्ष की संबोधन के दौरान जुबान फिसल गई। और उन्होंने जापानी लोगों को चीनी कह दिया। हालांकि बाद में उन्होंने तुरंत गलती में सुधार किया। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में सिर्फ 10 दिन बाकी हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics International Olympic Committee IOC President Thomas Bach slips up and said to Japanese as Chinese
थॉमस बाक - फोटो : social media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने पिछले सप्ताह टोक्यो पहुंचने के बाद मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन इस दौरान अपने संबोधन में उनकी जुबान फिसल गयी और वह जापानी लोगों के बजाय चीनी लोगों का जिक्र कर गए। बाक ने हालांकि तुरंत ही अपनी गलती सुधारी थी। बाक ने यहां पहुंचने के बाद पहले तीन दिन मध्य टोक्यो में एक पंचतारा होटल में बिताए। टोक्यो पहुंचने पर प्रत्येक व्यक्ति की तरह कुछ दिनों तक उनकी गतिविधियां भी बेहद सीमित रहीं। 

विज्ञापन

उनका पहला पड़ाव आयोजन समिति का मुख्यालय था जहां उन्होंने एक साल बाद दर्शकों के बिना आयोजित किए जा रहे खेलों के बारे में अपनी बात रखी। टोक्यो में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण आपातकाल लागू है और इसलिए आयोजकों ने स्थानीय दर्शकों को भी स्टेडियमों से दूर रखने का फैसला किया है।ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित किये जाएंगे जबकि आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाक ने अपने उदघाटन भाषण में ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो और सीईओ तोशिरो मुतो से कहा, आपने ओलंपिक खेलों के लिये टोक्यो शहर को सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयार किया है। यह इसलिए भी उल्लेखनीय है क्यों कि हम अभी बेहद मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं उन्होंने कहा, अब उद्घाटन समारोह में 10 दिन का समय बचा है। इसका मतलब यह भी है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

विज्ञापन

बाक ने इसके बाद जापान के मेजबानों को संबोधित करते हुए जापानी लोगों के बजाय चीनी लोगों कह दिया लेकिन जल्द ही उन्होंने इसमें सुधार भी कर दिया। उन्होंने कहा, हम सभी का मुख्य लक्ष्य हर किसी, हमारे खिलाड़ियों, हमारे प्रतिनिधिमंडल और सबसे महत्वपूर्ण चीनी लोगों–जापानी लोगों के लिये सुरक्षित खेलों का आयोजन करना है।

बाक के भाषण को दुभाषिया अंग्रेजी से जापानी अनुवाद कर रहा था। उनकी जुबान फिसली लेकिन दुभाषिये ने ऐसा नहीं किया। इसके बावजूद जापानी मीडिया ने इसकी रिपोर्ट कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed