फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Indian boxers mary kom Amit panghal Ashish kumar along with these boxers to leave for Tokyo on July 17 from Italy

Tokyo Olympics: भारत को बॉक्सिंग में पदक की उम्मीद, 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होंगे भारतीय मुक्केबाज

Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 11 Jul 2021 07:27 PM IST
सार

भारतीय मुक्केबाज 17 जुलाई को इटली से ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होंगे। भारतीय मुक्केबाजी दल इन दिनों इटली के असीसी में ट्रेनिंग कर रहा है जिसमें पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाज शामिल हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics Indian boxers  mary kom Amit panghal Ashish kumar along with these boxers to leave for Tokyo on July 17 from Italy
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : Social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए भारत का मक्केबाजी दल 17 जुलाई को इटली के असीसी से सीधे टोक्यो रवाना होगा। मौजूदा समय में भारतीय दल टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए असीसी में ट्रेनिंग कर रहा है। भारत के इस दल में पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाज हैं। इस बार भारत को बॉक्सिंग में बहुत उम्मीद है। बीते दिनों भारतीय मुक्केबाजों ने जिस तरह प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए पदक की उम्मीद करना लाजिमी है। 

विज्ञापन

भारतीय दल में दुनिया के नंबर एक और एशियाई खेलों के चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा) के अलावा छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) जैसे मुक्केबाज शामिल हैं जो अपनी प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देने का माद्दा रखते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारिक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, यात्रा की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है, टीम 17 जुलाई से ओलंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होगी। भारत से भी पहला दल इसी दिन तोक्यो के लिये रवाना होगा।

विज्ञापन

टीम के साथ जाने वाले सहयोगी स्टाफ में पुरूष हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा, महिला हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को, पुरूष राष्ट्रीय मुख्य कोच सीए कटप्पा, महिला राष्ट्रीय मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर और सहायक कोच छोटे लाल यादव शामिल हैं। छोटे लाल मैरीकॉम के निजी कोच हैं। मैरीकॉम का यह दूसरा और अंतिम ओलंपिक होगा। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में मुक्केबाजी के पदार्पण में कांस्य पदक जीता था।

दो फिजियो रोहित कश्यप और आयुष येखांडे और टीम डॉक्टर करणजीत सिंह भी साथ होंगे। भारत से टोक्यो जा रहे खिलाड़ियों को अतिरिक्त पाबंदियां झेलनी होंगी और तीन दिन के कड़े पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद उनकी रोज कोविड-19 जांच की जाएगी। वहीं विदेशों में जैसे यूरोप में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी और उनका पृथकवास इतना कड़ा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed