फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: If Lovlina Borgohain wins in the semi finals today, she will make history

Tokyo Olympics: महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन आज जीतीं तो बनाएंगी इतिहास  

Wed, 04 Aug 2021 06:40 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 06:40 AM IST
सार

  • लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का मुक्केबाजी में पहला पदक होगा
  • उनका लक्ष्य अब फाइनल में पहुंचना होगा जहां अभी तक कोई भारतीय नहीं पहुंचा है

विज्ञापन
Tokyo Olympics: If Lovlina Borgohain wins in the semi finals today, she will make history
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन पर पूरे देश की नजरें टिकी होंगी। उनका सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 11 बजे है। पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है। 

विज्ञापन


सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बुसेनाज की चुनौती से पाना होगा पार
लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) पहले ही पदक पक्का कर चुकी हैं लेकिन बुधवार को वह तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ जीत दर्ज करके ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


पहली भारतीय मुक्केबाज बन जाएंगी फाइनल में पहुंचने वालीं 
असम की 23 वर्षीय लवलीना इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। वह पहले ही विजेंदर सिंह (2008) और एमसी मैरीकॉम (2012) की बराबरी कर चुकी है। लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का मुक्केबाजी में पहला पदक होगा लेकिन उनका लक्ष्य अब फाइनल में पहुंचना होगा जहां अभी तक कोई भारतीय नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का पहला ओलंपिक 
लवलीना और सुरमेनेली दोनों का यह पहला ओलंपिक है। दोनों 23 साल की हैं। बुसेनाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीते हैं। लवलीना ने अभी तक अपने कॅरिअर में विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य पदक जीते हैं। तुर्की की मुक्केबाज 2019 चैंपियनशिप में विजेता रही थी जबकि लवलीना को कांस्य पदक मिला था। तब इन दोनों के बीच मुकाबला नहीं हुआ था।




‘यह मुकाबला दोपहर बाद होगा और इसलिए हम पिछले दो दिन से दोपहर बाद ही अभ्यास कर रहे हैं। ये दोनों पहली बार एक-दूसरे से खेलेंगी और एक-दूसरे के खेल के बारे में नहीं जानती हैं। लवलीना अच्छे प्रदर्शन के प्रति आत्मविश्वास से भरी है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी।’ -मोहम्मद अली कमर, राष्ट्रीय कोच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed