फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: hima das says i will miss my firts olympics due to injury

Tokyo Olympics: हिमा दास का ओलंपिक में खेलने का सपना टूटा, भावुक कर देगा यह पोस्ट

Tue, 06 Jul 2021 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 06 Jul 2021 07:29 PM IST
सार

बीते दिनों हिमा 100 मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गईं थीं।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: hima das says i will miss my firts olympics due to injury
हिमा दास - फोटो : pti

विस्तार

भारत की महिला फर्राटा धाविका हिमा दास का ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधत्व करने का सपना टूट गया है। दरअसल, मांसपेशी की चोट के कारण वह 2018 एशियाई खेलों के बाद तीन टूर्नामेंट ही खेल सकी। बीते दिनों वह 100 मीटर की हीट में भाग लेते समय हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गईं थीं। इसके अलावा महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई नहीं कर सकी, जिसका वह हिस्सा हैं। हिमा ने 200 मीटर फाइनल के जरिए भी क्वालीफाई करने की कोशिश की लेकिन पांचवें स्थान पर रही थीं। हिमा ने ट्वीट किया, चोट के कराण मैं अपना पहला ओलंपिक मिस करूंगी। मैं 100 और 200 मीटर में क्वालीफिकेशन हासिल करने के नजदीक थी। मैं अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। मैं मजबूती के साथ वापसी करूंगी। मैं अब 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप 2022 की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करूंगी।' 

विज्ञापन

 

 

रिजिजू ने ऐसे बढ़ाया था हौसला
गौरतलब है कि बीते दिनों खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने हिमा को दिल छोटा न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें। रिजिजू ने ट्वीट किया था, 'इंजरी होना एथलीट के जीवन का हिस्सा है। हिमा टोक्यो ओलंपिक में न शामिल होने की वजह से हिम्मत न हारें। 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी करें!' 

विज्ञापन

 


स्वर्ण पदक जीतकर बटोरी थीं सुर्खियां
मालूम हो कि हिमा ने 2018 में फिनलैंड में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर का स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। एशियाई खेल 2018 में 400 मीटर में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने के अलावा वह स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला चार गुणा 400 मीटर रिले और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों का भी हिस्सा थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed