{"_id":"60f028d88ebc3ec20a706686","slug":"tokyo-olympics-during-award-ceremony-winners-need-to-wear-masks-on-podium-instructed-ioc","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: पदक समारोह के लिए दिशानिर्देश, प्रतिभागियों को हमेशा मास्क पहनना होगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: पदक समारोह के लिए दिशानिर्देश, प्रतिभागियों को हमेशा मास्क पहनना होगा
Thu, 15 Jul 2021 05:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:53 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ी, प्रस्तोता और वालंटियर सामूहिक तस्वीर नहीं खिंचवाएंगे और पोडियम पर हमेशा मास्क पहनकर रहेंगे।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इसके लिए खिलाड़ियों से लेकर आयोजक भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि जापान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई तरह पाबंदियां और सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने रक एक अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक टोक्यो ओलंपिक में पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ी, प्रस्तोता और वालंटियर सामूहिक तस्वीर नहीं खिंचवाएंगे और पोडियम पर हमेशा मास्क पहनकर रहेंगे। यह हालांकि जून में ही जारी दिशानिर्देशों में स्पष्ट कर दिया गया था कि खिलाड़ियों और पदक देने वालों को मास्क पहने रखना होगा।
विज्ञापन
नए दिशानिर्देशों के अनुसार स्वर्ण और रजत पदक विजेता तथा स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता के बीच सामाजिक दूरी के लिए पोडियम पर अतिरिक्त जगह का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
आईओसी ने बयान में कहा, ‘सभी प्रस्तोताओं का टीकाकरण होगा और प्रत्येक स्पर्धा के दौरान केवल एक आईओसी सदस्य और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा।’
विज्ञापन
बयान के अनुसार, ‘टोक्यो 2020 स्वास्थ्य नियमों के सम्मान में कई बदलावों को स्वीकृति दी गई है, जिसका लक्ष्य खेलों से जुड़े सभी लोगों के लिए इस अनुभव को सुरक्षित बनाना है और ओलंपियन के जीवन के इस अहम लम्हे को भी संजोना है और उनके खेल करियर के शीर्ष पल का जश्न मनाना है।’
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने बुधवार को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए खिलाड़ियों को स्वयं अपने गले में पदक डालना होगा।