फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Delayed Big Question Is Who Will Pay The Bills For Another Year

टोक्यो ओलंपिक टलने से हुआ अरबों का नुकसान, अब हालात कैसे संभालेगा जापान?

Thu, 26 Mar 2020 03:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 26 Mar 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics Delayed Big Question Is Who Will Pay The Bills For Another Year
कोरोनावायरस और टोक्यो ओलंपिक - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक 2021 तक लिए टल गए हैं, लेकिन अब आयोजकों के सामने अब जो सबसे बड़ा सवाल है, वो है इससे होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा। टोक्यो ओलंपिक के टलने की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में जापान के एक बिजनस अखबार निकी ने स्थानीय आयोजकों से बातचीत के आधार पर अंदाजा लगाया है। उसके मुताबिक ओलंपिक टलने से 2.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 200 अरब रुपये का अतिरिक्त भार जापान पर पड़ेगा। 

विज्ञापन

ये बदलाव करना होगा 2021 में होने वाले ओलंपिक के लिए, लेकिन नुकसान बड़ा है
  • आयोजकों को वेन्यू के लिए नई लीज पर बात करनी होगी। एरिना के मैंटेनस के लिए भुगतान करना होगा। जापान ओलंपिक आयोजन समिति के पास 3500 स्टाफ मेम्बर्स हैं। हो सकता है कुछ को कॉस्ट कटिंग के चलते अपनी नौकरी गंवानी पड़े।
    विज्ञापन

     
  • टोक्यो ने 3.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 250 अरब रुपये की स्थानीय स्पॉन्सरशिप बेची है। यह रकम पिछले किसी भी ओलंपिक के मुकाबले से दोगुनी है। अब जब ओलंपिक टल गए हैं तो सारे ब्रॉन्ड अपने पैसों का हिसाब मांगेगे। क्या उन्हें रिफंड मिलेगा या फिर नए अनुबंध दिए जाएंगे।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  • टोक्यो में 33 खेलों के लिए 42 वेन्यू की योजना बनाई गई थी। पैरालंपिक के लिए एक अतिरिक्त वेन्यू की भी योजना थी। अब यह साफ नहीं है कि अगले साल के लिए कितने वेन्यू उपलब्ध होंगे।

     
  • आयोजकों को 78 लाख टिकट की बिक्री से करीब एक बिलियन डॉलर जुटाने की उम्मीद थी। हालांकी सभी टिकटों में एक शर्त ऐसी है जिससे आयोजक रिफंड देने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed