Tokyo Olympics: आखिरी 20 सेकंड में मुकाबला हारे दीपक पूनिया, भारत के हाथ से कुश्ती का कांस्य फिसला
भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनियाको टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। पुनिया को कांस्य पदक मुकाबले में सैन मरीनो के पहलवान अमीन माइल्स नजेम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विस्तार
भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया को टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। पूनिया को 86 किग्रा भारवर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में सैन मरीनो के पहलवान अमीन माइल्स नजेम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दीपक ने शुरुआती बढ़त के बावजूद 2-4 से मैच गंवाया। इस हार के साथ ही उनके पदक जीतने का सपना भी अधूरा रह गया।
A heartbreaking loss for Deepak Punia 💔
He was seconds away from winning the #bronze medal but #SMR's Myles Amine's last ditch takedown earns him a 4-2 win. #Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 5, 2021विज्ञापन
बात करें मैच की तो पूनिया छह मिनट के मुकाबले में पांच मिनट 40 सेकंड तक आगे थे। आखिरी 20 मिनट में उन्होंने दो पॉइंट गंवाए। इससे वे 2-3 से पीछे हो गए और मुकाबला हाथ से निकल गया।
बता दें कि पुनिया को सेमीफाइनल में हराने वाले अमेरिका के डेविड टायलर ने 86 किलो का कुश्ती का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है, उन्होंने ईरान के हसन को फाइनल मुक़ाबले में हराया।