फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics, Day 8th: Schedule and Match details of Indian contingent, All eye on PV Sindhu and Deepika Kumari

Tokyo Olympics: सिंधु-दीपिका-दुती पर होगा देश का दारोमदार, ऐसा रहेगा आठवें दिन का शेड्यूल

Thu, 29 Jul 2021 09:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Jul 2021 09:06 PM IST
सार

देश की निगाह आठवें दिन यानी शुक्रवार को होने वाले मुकाबलों पर होगी। इस दौरान बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, तीरंदाज दीपिका कुमारी, धाविका दुती चंद और निशानेबाज मनु भाकर जैसे खिलाड़ी मैदान पर होंगे।

विज्ञापन
Tokyo Olympics, Day 8th: Schedule and Match details of Indian contingent, All eye on PV Sindhu and Deepika Kumari
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में सातवां दिन काफी अच्छा रहा। भारतीय दल के कई एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि दिन के आखिरी में भारत को महिला मुक्केबाजी में बड़ा झटका लगा जब छह बार की चैंपियन और पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट मैरीकॉम प्री क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गईं। अब देश की निगाह आठवें दिन यानी शुक्रवार को होने वाले मुकाबलों पर होगी। इस दौरान बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, तीरंदाज दीपिका कुमारी, धाविका दुती चंद और निशानेबाज मनु भाकर जैसे खिलाड़ी मैदान पर होंगे। आइए जानते हैं आठवें दिन का शेड्यूल। 

विज्ञापन

गोल्फ:
पुरुष राउंड 2: अनिर्बन लाहिड़ी और उदयन माने: सुबह 4 बजे

घुड़सवारी:
इवेन्टिंग ड्रेसेज पहला दिन, सेशन एक: फवाद मिर्जा: सुबह पांच बजे 

निशानेबाजी: 
25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन रेपिड: मनु भाकर और राही सरनोबत: सुबह 5:30 

तीरंदाजी:
महिला प्री क्वार्टरफाइनल: दीपिका कुमारी: सुबह 6 बजे

एथलीट: 
पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज राउंड 1: अविनाश साबले: सुबह 6:17 बजे

हॉकी:
महिला पूल ए मैच: भारत बनाम आयरलैंड: सुबह 8:15 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्केबाजी: 
महिला लाइटवेट: अंतिम 16 (57-60 किग्रा): सिमरनजीत कौर: सुबह 8:18 बजे 
महिला वेल्टरवेट (64-69 किग्रा): अंतिम 16: लवलीना बोरगेहेन: सुबह 8:48 बजे
 

एथलीट्स:
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1: जे मदारी पल्लियाली: सुबह 8:27 बजे 
महिला 100 मीटर दौड़: दुती चंद: सुबह 8:45 बजे


नौकायन:
49er पुरुष रेस 7, 8 और 9: गणपति केलपांडा और वरुण ठक्कर: सुबह 8:35 बजे 
लेजर रेडियल महिला रेस: नेत्र कुमानन: सुबह 8:48 बजे 
लेजर पुरुष रेस: विष्णु सर्वनन: सुबह 11:05 बजे 


बैडमिंटन:
महिला एकल क्वार्टरफाइनल: पीवी सिंधु बनाम अकाने यामागुची: दोपहर 12 बजे 

हॉकी
पुरुष पूल ए मैच: भारत बनाम जापान: दोपहर तीन बजे

एथलेटिक्स: 
4*400 मीटर रिले मिश्रित राउंड 1: एलेक्स एंटोनी, सार्थक भांबरी, रेवती वीरामणि और सुभा वेंकटेशन: शाम 4:42 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed