{"_id":"610abeadbfd0557dcf188fca","slug":"tokyo-olympics-day-14-indias-schedule-on-august-5-all-eye-on-ravi-kumar-dahiya-and-women-hockey-team-deepak-punia-vinesh-phogat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेंगे रवि दहिया, पुरुष हॉकी पर भी होगी नजर, ऐसा है 14वें दिन का शेड्यूल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेंगे रवि दहिया, पुरुष हॉकी पर भी होगी नजर, ऐसा है 14वें दिन का शेड्यूल
Thu, 05 Aug 2021 06:05 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:05 AM IST
सार
भारत के लिए 14वां दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैच खेलने उतरेगी। वहीं, रवि दहिया गोल्ड के लिए लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, दीपक पूनिया के कांस्य पदक मैच पर भी देश की निगाहें टिकीं रहेंगी जबकि अंशु मलिक, विनेश फोगाट भी कुश्ती के मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
रवि कुमार दहिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए 13वां दिन शानदार तो नहीं पर अच्छा रहा। शानदार इसलिए नहीं क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने से चूक गई। उसे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। उधर, लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा भार वर्ग) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अच्छा इस लिहाज से रहा कि पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के नूरीस्लाम सानायेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
वहीं भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी फाइनल में प्रवेश किया। अब भारत के लिए 14वां दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैच खेलने उतरेगी। वहीं, रवि दहिया गोल्ड के लिए लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, दीपक पूनिया के कांस्य पदक मैच पर भी देश की निगाहें टिकीं रहेंगी जबकि अंशु मलिक, विनेश फोगाट भी कुश्ती के मैदान में उतरेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल।
विज्ञापन
गोल्फ
- अदिति अशोक महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2, सुबह चार बजे
- दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2, सुबह 5:44 बजे
हॉकी
- भारत बनाम जर्मनी पुरुष कांस्य पदक मैच, सुबह 7 बजे
कुश्ती
- विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा, सुबह आठ बजे
- अंशु मलिक बनाम वालेरिया कोबलोवा (रूस) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के रेपेचेज राउंड, सुबह साढ़े सात बजे के बाद
- रवि दहिया और जावुर युगुऐव (रूस) पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल, दोपहर बाद 4:20 बजे
- दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच, दोपहर बाद 4:40 बजे
एथलेटिक्स
- केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार, पुरुष 20 किमी पैदल चाल, दोपहर बाद एक बजे