Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेंगी लवलीना और भारतीय महिला हॉकी टीम, ऐसा है 13वें दिन का शेड्यूल
पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। वहीं, एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, मुक्केबाजी में लवलीना और कुश्ति में कई स्टार पहलवानों पर देश की निगाहें टिकीं रहेंगी।
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए 12वां दिन खास नहीं रहा। हॉकी में भारतीय पुरुष टीम को दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय पहलवान सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर हो गईं। उधर, भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गए। अब भारत के लिए 13वां दिन बेहद खास होने वाला है।पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। वहीं, एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, मुक्केबाजी में लवलीना और कुश्ति में कई स्टार पहलवानों पर देश की निगाहें टिकीं रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं 13वें दिन का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल।
नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05:35 बजे
लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली (तुर्की) महिलाओं की 69 किग्रा सेमीफाइनल सुबह 11: 00 बजे अदिति अशोक और दीक्षा डागर, महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में पहला दौर, सुबह 04:00 बजे भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल, दोपहर 03:30 बजे -रवि कुमार बनाम ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे
शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 07:05 बजे
-अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे
-दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, सुबह 08:00
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.