फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics Corona virus surges fuel fears 100 days before the event

ओलंपिक और कोरोना वायरस: टोक्यो के लोग नहीं चाहते खेलों के महाकुंभ का आयोजन

Wed, 14 Apr 2021 04:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 14 Apr 2021 04:14 PM IST
सार

ओलंपिक 2020 के आयोजक ने कहा कि, लोगों का खेलों के आयोजन के प्रति विरोध चिंता की बात है, लेकिन हमें उम्मीद है कि 23 जुलाई से जब खेल शुरू होंगे तो लोगों का साथ हमें जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
Tokyo Olympics Corona virus surges fuel fears 100 days before the event
कोरोनावायरस और टोक्यो ओलंपिक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक वैसे तो होना 2020 में था, लेकिन कोरोना महामारी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार सालभर के लिए टाल दिया। अब जब खेला का यह महाकुंभ शुरू होने में सिर्फ 100 दिन ही शेष हैं तो वायरस का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। जापान सहित दुनियाभर में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर अब यह असमंजस एक बार फिर बढ़ता जा रहा है कि ओलंपिक 2020 का आयोजन होगा या नहीं।

विज्ञापन


मशाल रिले को वापस भेज दिया गया है, इसके साथ ही ओलंपिक में पहली बार विदेशी दर्शकों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। टोक्यो सहित जापान के और हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नई पाबंदिया लगाई जा रही हैं। वायरस के बढ़ते खतरे के बावजूद टोक्यो 2020 के आयोजकों एवं अधिकारियों को पूरा विश्वास है कि वे ओलंपिक का आयोजन बिना किसी रुकावट के करा सकते हैं। हालांकि वायरस के बढ़ते प्रकोप के देखते हुए अब यह कहना मुश्किल है कि ओलंपिक का आयोजन हो पाएगा या नहीं।
विज्ञापन


पिछले महीने फुकुशिमा में ओलंपिक की मशाल को रोक दिया गया था। इसके साथ ही टीकाकरण की शुरुआत भी बड़े पैमाने पर हो चुकी है। कई एथलीट को पहले ही कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। जापान जहां एक ओर अपने खिलाड़ियों को कोरोना की वैक्सीन नहीं देना चाहती तो वहीं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने चाईनीज वैक्सीन के कुछ डोज बचा कर रखे हैं। कम दर्शकों के साथ जापान के लोग अब कोविड के नियमों को समझते हुए खेल देखने के आदि हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्थ कोरिया के ओलंपिक 2020 से नाम वापस लेने के बाद भी कोई खासा असर देखने को नहीं मिला है। खिलाड़ी वापस से अंतरराष्ट्रीय मंच पर आने के काफी उत्सुक हैं। तैराकी में 5 बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैटी लेडेकी ने कहा कि, यह 14 महीने हम सभी के लिए काफी उत्साह भरे थे।  तो वहीं जापान के तैराक रिकाको इकी ने कहा कि काफी अच्छा महसूस हो रहा है, 2 साल बाद ओलंपिक रिले टीम में जगह पा कर। वे पिछले 2 वर्षों से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। टोक्यो मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख ने कहा कि वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए खेल करवा पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। 


वायरस के बढ़ रहे खतरे के बावजूद टोक्यो 2020 के आयोजकों का कहना है कि, वे पूरी सुरक्षा के साथ खेलों का आयोजन करवा सकते हैं। जापान के लोग खेलों के आयोजन का विरोध कर रहे हैं। खिलाड़ियों को ओलंपिक विलेज में ही रहना होगा और समय-समय पर कोरोना टेस्ट करवाते रहना होगा। विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध पहले ही लगाया जा चुका है। अब वहां दर्शक शामिल होंगे या नहीं इसका अंतिम फैसला महीने के अंत तक आ सकता है। बहुत से जापान के लोग ओलंपिक खेलों को आगे बढ़ाने या टालने के पक्ष में नजर आ रहे हैं। हालांकि मार्च में 27 प्रतिशत दर्शक खेल कराने के पक्ष में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed