फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   tokyo olympics: Boxer Mary Kom says I can play till 40

सुपरमॉम मैरी कॉम का जज्बा कायम, बोलीं- मैं 40 की उम्र तक खेल सकती हूं 

Sat, 31 Jul 2021 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
tokyo olympics: Boxer Mary Kom says I can play till 40
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम (51 किग्रा) टोक्यो ओलंपिक से भले ही बाहर हो गईं हों लेकिन उनका जज्बा अब भी कायम है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 40 साल की उम्र तक खेल सकती हैं। बता दें कि सुपरमॉम मैरी कॉम को प्री क्वार्टरफाइनल में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्रिट वालेंसिया से हार का सामना करना पड़ा था। मैरीकॉम से जब वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां हां, क्यों नहीं? खेलने की मेरी उम्र अभी बची है। मैं 40 की उम्र तक खेल सकती हूं।'

विज्ञापन

 


 

जीत का जश्न मना चुकी थीं मैरीकॉम

मैच के बाद सुपरमॉम ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि वो ओलंपिक से बाहर हो गई हैं तो वह काफी हैरान और परेशान थीं क्योंकि उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण हार का सामना करना पड़ा। मैच के दो घंटे बाद मीडिया से बातचीत में मैरीकॉम ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं जीत गई हूं, लेकिन कुछ समय बाद मैंने किरेन रिजिजू का ट्वीट देखा, मैं उस समय यह जानकर हैरान और परेशान थी कि मैं मैच हार गई हूं।'

अभी खेल से संन्यास लेने की कोई इच्छा नहीं - सुपरमॉम

जब रैफरी ने मुकाबले के अंत में वालेंसिया का हाथ ऊपर उठाया तो मैरीकॉम की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान थी। इस निराशा के बावजूद मैरीकॉम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी अभी खेल से संन्यास लेने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं अब भी लड़ सकती हूं, मैं अब भी काफी ताकतवर हूं। अगर आप में जज्बा है तो आप लड़ सकते हो, निश्चित रूप से अनुशासन के साथ ट्रेनिंग भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं 20 साल से मुक्केबाजी कर रही हूं।'

विज्ञापन

जर्सी विवाद

प्री-क्वॉर्टर फाइनल मैच में अपने मुकाबले को 2-3 से गंवाने के बाद मैरी कॉम ने कहा था, 'यह थोड़ा परेशान करने वाला था कि उन्होंने मुझे बाउट से ठीक पांच मिनट पहले ड्रेस बदलने के लिए कहा। उस समय दरअसल, मेरे नाम की घोषणा हो चुकी थी।' उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि मुझे परेशान करने के लिए यह जानबूझकर की गई कार्रवाई थी। मैंने पहले राउंड के मैच को इसी तरह के कपड़े में जीत दर्ज की थी। वहां भी मेरा नाम मेरी कॉम और भारत लिखा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed