फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Players themselves will put medals their necks ban on shaking hands with each other

Tokyo Olympics: खिलाड़ी खुद अपने गले में डालेंगे पदक, एक-दूसरे से हाथ मिलाने पर भी रोक

Thu, 15 Jul 2021 02:37 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 15 Jul 2021 02:37 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक के दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाय रखने के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खुद अपने गले में मेडल डालना होगा। राजधानी में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों काफी इजाफा हुआ है। टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Players themselves will put medals their necks ban on shaking hands with each other
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाए रखने के लिए खुद ही अपने गले में पदक डालने होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने 339 स्पर्धाओं के पारंपरिक पदक समारोह के लिए हुए बहुत अहम बदलाव का खुलासा बुधवार को किया। उन्होंने कहा, पदक खिलाड़ी को ट्रे में पेश किए जाएंगे और वह खुद अपने गले में डालेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भी व्यक्ति ट्रे में पदक रखेगा, वह कीटाणुरहित दस्ताने पहनकर ही इन्हें ट्रे में रखेगा ताकि सुनिश्चित हो कि किसी ने भी पदकों को छुआ नहीं हो। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान कोई भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाएगा और न ही कोई किसी को गले लगाएगा। ओलंपिक पदक आमतौर पर आईओसी सदस्य या फिर खेल संचालन संस्था के शीर्ष अधिकारी द्वारा ही प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन

दर्शकों को बाहर रखने का फैसला भारी मन से किया  

बाक ने कहा कि दर्शकों को ओलंपिक से बाहर रखने का फैसला भारी मन से किया गया लेकिन इसके बावजूद उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। बाक ने अंतरराष्ट्रीय प्रसारण केंद्र का दौरा किया जहां दर्शकों की पहुंच होगी। टोक्यो में कोविड-19 से जुड़े कड़े दिशा-निर्देशों के कारण दर्शक स्टेडियमों में नहीं आ पाएंगे। बाक ने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से मुलाकात भी की। सुगा और बाक दोनों ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक सुरक्षित होंगे जबकि खेलों का उद्घाटन टोक्यो और पड़ोसी प्रांतों में केंद्र सरकार द्वारा लागू आपातकाल के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में सबसे ज्यादा मामले

छह माह के सबसे अधिक मामले टोक्यो में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,149 नए मामले दर्ज किए गए। लगभग छह महीने पहले 22 जनवरी को 1,184 मामलों के बाद से ये एक दिन में सर्वाधिक नए मामले हैं। साथ ही लगातार 25वें दिन पिछले हफ्ते की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन

वहीं जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा, हमारे लोगों को समझाने और टोक्यो 2020 खेलों की सफलता के लिए यह बेहद आवश्यक है कि सभी प्रतिभागी महामारी के खिलाफ कार्रवाई और उपाय करें। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समित के अक्ष्यक्ष थॉमस बाक के मुताबकि, हम ओलंपिक समुदाय की ओर से अपनी सभी प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करते हैं कि हम वह सब उपाय करेंगे जिससे कि हम जापान के लोगों के लिए कोई जोखिम पैदा नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed