{"_id":"601aa23453901044a70feab8","slug":"tokyo-olympics-2021-organizers-issued-guidelines-ban-on-use-of-public-transport-will-remain","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक 2021: आयोजकों ने जारी किए दिशानिर्देश, सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल पर रहेगी रोक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक 2021: आयोजकों ने जारी किए दिशानिर्देश, सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल पर रहेगी रोक
Wed, 03 Feb 2021 06:46 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो में इस साल होने वाले ओलंपिक के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और जापान की सरकार ने आयोजन को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। उधर कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई तरह के पाबंदियों के साथ ही सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। अब इस दिशा में बुधवार को टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने नए दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन
आयोजकों ने कहा है कि ओलंपिक के समय खिलाड़ियों और अधिकारियों को बिना अनुमति के सार्वजनिक परिवहन का उपयोग नहीं करना है और खाना-सोना छोड़कर हर वक्त मास्क लगाए रखना होगा। आयोजकों ने इस दौरान एक प्लेबुक भी जारी किया जिसमें खेलों के दौरान उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र है। उन्होंने दर्शकों से खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए गाने और शोर मचाने से इनकार किया।
विज्ञापन