फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Jamaican sprinter Elaine Thompson Herah wins women 100m race breaks Flo Jo Olympic record

Tokyo Olympics: 100 मीटर में फर्राटा क्वीन थॉम्पसन ने तोड़ा 33 साल का रिकॉर्ड

Sun, 01 Aug 2021 02:56 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 01 Aug 2021 02:56 PM IST
सार

जमैका की फर्राटा धाविका इलेने थॉम्पसन-हेरा टोक्यो ओलंपिक में अपना दबदबा कायम रखते हुए  दूसरी बार महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता लिया। इस मामले में उन्होंने फ्लो जो का 33 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Jamaican sprinter Elaine Thompson Herah wins women 100m race breaks Flo Jo Olympic record
इलेने थॉम्पसन-हेरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमैका की इलेने थॉम्पसन-हेरा (10.61 सेकंड) ने हमवतन शैली एन फ्रेजर (10.74 सेकंड) को पछाड़कर लगातार दूसरी बार महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता लिया। इस दौरान थॉम्पसन ने फ्रांस की ग्रिफिथ जॉयनेर (10.62 सेकंड) का 33 साल पुराना (1988 सियोल) ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन उनका विश्व रिकॉर्ड (10.49 सेकंड) नहीं तोड़ पाईं। 29 वर्षीय थॉम्पसन दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला बनीं। 

विज्ञापन

कांस्य भी जमैका की शेरिका जैकसन (10.76 सेकंड) के खाते में गया। बीजिंग ओलंपिक (2008) के बाद पहली बार जमैका के खिलाड़ियों ने किसी स्पर्धा के पदकों का सूपड़ा साफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिले में पोलैंड ने मारी बाजी 

ओलंपिक में पहली बार शामिल की गई चार गुणा 400 मिश्रित रिले दौड़ का स्वर्ण पोलैंड ने जीता। रजत अमेरिका और डोमिनिकन गणराज्य ने कांस्य पदक जीता। चक्का फेंक में स्वीडन के डेनियल स्टाल (68.90 मीटर) ने स्वर्ण और साइमन पेटर्ससन (67.39 मीटर) ने इसका रजत अपने नाम किया। कांसा ऑस्ट्रिया के ल्यूक (67.07 मीटर) ने जीता।  

विज्ञापन

अमेरिकी स्टार सेलेब ड्रेसल (49.45 सेकंड) ने 100 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार के साथ जीता। उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 49.50 सेकंड के रिकॉर्ड में सुधार किया। कैटी लेडेस्की (8:12.57 सेकंड) ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड हैट्रिक लगाई। इसी के साथ वह ओलंपिक में छह व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की पहली महिला तैराक बन गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed