फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 Indian boxer Lovlina Borgohain defeated Germany Nadine Apetz in the Women 69kg Round of 16

Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में लवलीना ने नेदिन को हरा अंतिम आठ में बनाई जगह, मेडल से बस एक कदम दूर

Tue, 27 Jul 2021 12:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 27 Jul 2021 12:20 PM IST
सार

भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने 16 राउंड हॉफ में जर्मनी की नेदिन को हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। लवलीना अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 Indian boxer Lovlina Borgohain defeated Germany Nadine Apetz in the Women 69kg Round of 16
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने राउंड हॉफ 16 में 69 किग्रा भार वर्ग में जर्मनी की बॉक्सर एपेट्ज नेदिन को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। लवलीना ने यह मुकाबला 3-2 के अंतर से जीता। इस जीत के साथ लवलीना ने अंतिम 8 में जगह बना ली। अब भारतीय मुक्केबाज लवलीना पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। 

विज्ञापन


लवलीना ने इस मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को जोरदार टक्कर दी। उनके जोरदार पंच का जवाब जर्मनी की नेदन के पास नहीं था। पहले राउंड में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नेदिन को 3-2 से चित किया। 
विज्ञापन

 

 

दूसरे राउंड में भी लवलीना ने नेदिन पर बढ़त बना ली। इस दौरान वह 2-0 से आगे हो गईं। इसके बाद जर्मनी की मुक्केबाज की एक न चली। दूसरे राउंड में लवलीना ने नेदिन को 3-2 से पीट दिया। 

कौन हैं लवलीना बोरगोहेन

विश्व चैंपियनशिप में दो बार पदक जीत चुकीं 24 वर्षीया लवलीना असम की पहली बॉक्सर हैं। वह असम के गोलाघाट जिले के बरोमुखिया गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर असम के इस छोटे से गांव से लेकर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय किया। वह टोक्यो ओलंपिक में 69 किग्रा भार वर्ग में भारत के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed