फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 India first batch reached Tokyo Indian athletes will show their strength in various Olympic events

Tokyo Olympics: टोक्यो पहुंचा भारत का पहला जत्था, ओलंपिक की विभिन्न स्पर्धाओं में दम दिखाएंगे भारतीय एथलीट

Mon, 19 Jul 2021 12:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 19 Jul 2021 12:00 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए भारत का पहला जत्था जापान पहुंच गया है। खेलों के महाकुंभ की ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होने जा रही है। टोक्यो पहुंचे भारत के पहले जत्थे में 88 सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 India first batch reached Tokyo Indian athletes will show their strength in various Olympic events
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का 88 सदस्यीय पहला जत्था 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिए रविवार की सुबह यहां पहुंच गया।

विज्ञापन

 कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे खेलों के लिए भारत के आठ खेलों तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन के खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और अधिकारी नई दिल्ली से विशेष विमान से जापान की राजधानी पहुंचे।
विज्ञापन


पहला जत्था 88 सदस्यों का है जिनमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी स्टाफ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों का हवाई अड्डे पर कुरोबे शहर के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था, कुरोबे भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करता है। चीयर्स4इंडिया। हॉकी में पुरुष और महिला हॉकी टीमें शामिल हैं। यह किसी एक खेल में भारत का सबसे बड़ा दल है। इससे पहले शनिवार की रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हर्ष ध्वनि, तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामना संदेशों के साथ भारतीय दल को औपचारिक विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से विदाई भी रही यादगार

हवाई अड्डे पर अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला। ओलंपिक दल के लिए लाल कालीन बिछाया गया था। खिलाड़ियों की विदाई के लिए इतना उत्साह बना हुआ था कि भारत सरकार ने इन सदस्यों की कागजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। ठाकुर के अलावा विदाई समारोह में खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने भी हिस्सा लिया। भारत के कुछ खिलाड़ी विदेशों में अपने अभ्यास स्थलों से पहले ही टोक्यो पहुंच चुके थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed