फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 day 5 on 27 July Saurabh Chaudhary Manu Bhaker Abhishek Verma Yashaswini Singh Sharath Kamal Elavenil Valarivan Divyaansh Singh Panwar Anjum Moudgil Deepak Kumar and many more will be in action

Tokyo Olympics: हॉकी में दमदार वापसी, निशानेबाजी में भारतीय जोड़ियां हारीं, जानें अब तक के परिणाम

Tue, 27 Jul 2021 12:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 27 Jul 2021 12:45 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक का पांचवां दिन भारत के लिए खास नहीं रहा। सिर्फ हॉकी और बॉक्सिंग में भारत को जीत मिली। इसके अलावा निशानेबाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की स्पर्धाओं में भारतीय एथलीटों ने निराश किया। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 day 5 on 27 July Saurabh Chaudhary Manu Bhaker Abhishek Verma Yashaswini Singh Sharath Kamal Elavenil Valarivan Divyaansh Singh Panwar Anjum Moudgil Deepak Kumar and many more will be in action
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का पांचवां दिन भारत के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। हॉकी और बॉक्सिंग को अगर छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर निराशा हाथ लगी। हॉकी में जहां भारत ने स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से  हराया। वहीं बॉक्सिंग की 69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में लवलीना बोरगोहेन के पंच जर्मनी की एपेट्स नेदिन नहीं झेल पाईं। लवलीना ने इस मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी को 3-2 चित कर अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहीं। कुल मिलाकर हॉकी और बॉक्सिंग ने पांचवें दिन भारत के लिए मेडल जीतने की उम्मीद बनाए रखी। इसके अलावा 10 मीटर पिस्टल और राइफल की मिक्स्ड टीम में भारत को हार मिली। टेबल टेनिस में शरत कमल चीन के मा लांग से हार कर बाहर हो गए। वहीं बैडमिंटन नें सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ग्रुप ए में पुरुष डबल्स में तीसरे स्थान पर रहे और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं सके। 

विज्ञापन

 दूसरे दौर में हारी मनु-सौरभ की जोड़ी

पहले दौर में शानदार जीत दर्ज करने वाली सौरभ चौधरी और मनु भाकर की टीम को क्वालीफायर के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर में मनु भाकर लय में नजर नहीं आईं और उनका स्कोर 186 रहा। इस दौरान सौरभ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 194 अंक अर्जित किए। लेकिन यह सब क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं था। इस तरह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा की मिश्रित टीम इवेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी में भारत ने स्पेन की 3-0 से पीटा

टोक्यो ओलंपिक में आज भारत ने अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही। तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगेे स्पेन की एक न चली। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल ने दो गोल दागे जबकि एक गोल सिमरनजीत ने किया। इससे पहले भारत को दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जबकि अपने पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी। 
 

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक से बाहर शरत कमल

टोक्यो ओलंपिक में टेबल टेनिस में भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय खिलाड़ी शरत कमल को तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान चीनी खिलाड़ी मा लांग को शरत ने कड़ी चुनौती दी। लेकिन बाद में मा लांग ने अपने अनुभव और जोरदार खेल के जरिए शरत कमल को 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से हराने में सफल रहे। इस हार के बाद शरत कमल टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। 

सात्विक-चिराग की जोड़ी बाहर

बैडमिंटन की डबल्स स्पर्धा में भारत को झटका लगा है। यह जोड़ी जीतने बावजूद अगले दौर में नहीं पहुंच सकी। भारतीय जोड़ी साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 21-17, 21-19 से जीती। उन्होंने ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। लेकिन यह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था। क्योंकि चीनी ताइपे ने इस स्पर्धा में इंडोनेशिया पर गेम के आधार पर भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। इसी वजह के चलते भारत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। 

फिर निशानेबाजों ने किया निराश

टोक्यो ओलंपिक में एक बार फिर भारतीय निशानेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी, अंजुम मोदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। दिव्यांश और इलावेनिल की जोड़ी ने 626.5 का स्कोर किया और वह 12वें स्थान पर रही। वहीं दीपक और अंजुम की जोड़ी ने 623.8 का स्कोर किया और वह 18वें नंबर पर रही। 

लवलीना ने जगाई पदक की उम्मीद

भारत की मुक्केबाज लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने राउंड हॉफ 16 में जर्मनी की बॉक्सर एपेट्ज नेदिन को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। लवलीना ने यह मुकाबला 3-2 के अंतर से जीता। अब भारतीय मुक्केबाज लवलीना पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed