टोक्यो ओलंपिक: सात पदक लेकर 48वें स्थान पर रहा भारत, समापन समारोह में बजरंग ने थामा तिरंगा
- 17 दिन, 205 देश, 33 खेल, 339 इवेंट्स और 11 हजार से अधिक एथलीट...समाप्त हुआ 'खेलों का महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक
विस्तार
टोक्यों में 17 दिनों तक चलने वाला 'खेलों का महाकुंभ' रविवार यानी आठ अगस्त को समाप्त हो गया। खेलों के इस महाकुंभ में भारत एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में 48वें स्थान पर रहा। आज के समापन समारोह में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने जहां पारंपरिक पोशाक पहनी थी वहीं वे समापन समारोह में खिलाड़ी ट्रैक सूट पहने हुए नजर आए। समापन समारोह में कुछ ही खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भारत के ध्वजवाहक थे।
बता दें कि खेलों का यह उत्सव हम सभी के लिए है और यह इस बात को प्रमाणित करता है कि उम्मीद की एक किरण हमेशा जिंदा रहती है। यह ओलंपिक खेल दूसरों से बिल्कुल अलग रहा। कोरोना महामारी के इस दौर के बीच हमने जो महसूस किया वो शायद ही हमने पहले कभी किया था। मगर हमने साथ में मिलकर इसे साकार कर दिखाया। इस खेलों के महाकुंभ में 205 देश, 33 खेल, 339 इवेंट्स और 11 हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लिए थे। टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत की तरफ से सबसे बड़ा दल (128) टोक्यो पहुंचा था, जिन्होंने कुल 18 स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लिया था। सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया लेकिन कुछ पदक तक पहुंचने से चूक गए लेकिन कुछ ने बाजी मारी और देश को गौरवान्वित किया।
पीएम मोदी ने जापान सरकार को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक की सही सलामत मेजबानी के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'भारतीय दल द्वारा जीते गए पदकों ने देश को गौरवान्वित किया है और इसी तरह नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए जमीनी स्तर पर खेलों को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम करते रहने का समय आ गया है।'
PM Narendra Modi thanks Government of Japan for hosting a well-organized Olympic Games in Tokyo. He says "Medals won by Indian contingent has made the nation proud & likewise, it's time to keep working to further popularise sports at the grassroots to identify new talent." pic.twitter.com/XMe5T29JIT
— ANI (@ANI) August 8, 2021