{"_id":"60f272228ebc3ebf537925ce","slug":"tokyo-olympics-2021-brotherin-law-couple-wrestler-bajrang-punia-and-vinesh-phogat-will-be-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: जीजा-साली दिखाएंगे दांव-पेच तो पति-पत्नी साधेंगे निशाना, ओलंपिक में ऐसा पहली बार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics: जीजा-साली दिखाएंगे दांव-पेच तो पति-पत्नी साधेंगे निशाना, ओलंपिक में ऐसा पहली बार
Sat, 17 Jul 2021 11:31 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:31 AM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से जीजा-साली की जोड़ी बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पदक जीतने के लिए चुनौती पेश करेगी। वहीं पति-पत्नी जोड़ी दीपिका कुमारी और अतानु दास भी तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत को पदक दिलाने के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में इस बार भारत का सबसे बड़ा दल भाग लेगा। जिसमें 122 खिलाड़ी शामिल होंगे। तो धर्नुधर दीपिका कुमारी और अतानु दास की पति-पत्नी की जोड़ी ओलंपिक में खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनेगी। वहीं जीजा बजरंग पुनिया और साली विनेश फोगाट पहलवानी में दमखम दिखाएंगे। इसके साथ ही दो सुपर मॉम छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी अपने-अपने आखिरी ओलंपिक को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।
विज्ञापन
जोड़ी नंबर नंबर
-09 पदक (2 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य) विश्व कप में जीते हैं दीपिका ने
-02 स्वर्ण पदक दीपिका ने राष्ट्रमंडल खेलों में और एक कांसा एशियाई खेलों में जीता है
-07 पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य) अतानु ने विश्व कप में जीते हैं
-01 स्वर्ण पदक पति-पत्नी की जोड़ी ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में जीता
दीपिका और अतानु ने टोक्यो जाने से कुछ दिन पहले ही विश्व कप में स्वर्णिम सफलता हासिल कर अपने इरादे जता दिए हैं। एक साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली इस धर्नुधर जोड़ी ने पहली बार एक-साथ स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका टोक्यो में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के अलावा पति अतानु के साथ मिश्रित स्पर्धा में निशाना साधेंगी। दीपिका तीसरी तो अतानु दूसरी पर ओलंपिक में खेलेंगे। टोक्यो में तीरंदाजी की मिश्रित स्पर्धाएं 24 जुलाई को शुरू होंगी। इस जोड़ी से देश को तीरंदाजी में पहले पदक ही उम्मीद है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में सिर्फ 6 दिन का वक्त बाकी है। ऐसे में दुनियाभर के एथलीट जापान पहुंचकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होने जा रही है। भारत को इस बार तीरंदाजी और रेसलिंग की स्पर्धा में पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन