{"_id":"60fb7a0e8ebc3e580b0e4e71","slug":"tokyo-olympics-2021-archer-deepika-kumari-and-pravin-jadhav-reach-quarter-final-of-archery-mixed-team-event-in-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत को झटका, क्वार्टर फाइनल में दीपिका-प्रवीण की जोड़ी हारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Tokyo Olympics: तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत को झटका, क्वार्टर फाइनल में दीपिका-प्रवीण की जोड़ी हारी
Sat, 24 Jul 2021 07:55 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:55 AM IST
सार
दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स टीम स्पर्धा से बाहर हो गई है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में कोरियाई जोड़ी सान अन और डियोक जी किम की जोड़ी के आगे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजी की मिश्रित स्पर्धा में पहले पदक की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी मिक्स्ड टीम इंवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गई। इस भारतीय जोड़ी को कोरिया की जोड़ी ने बड़ी आसानी से शिकस्त दी। दीपिका ने जिस तरह तरंदाजी विश्व कप में प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए उनसे मेडल की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हो न सका।
विज्ञापन
तीरंदाजी की मिक्स्ड स्पर्धा में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही। कोरियाई जोड़ी सान अन और डियोक जी किम ने पहले सेट 35-32 से जीता। वहीं दूसरे सेट में कोरिया के खिलाड़ियों की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 38-37 से हराया।
विज्ञापन
इस दौरान दीपिका कुमारी और प्रवीण की जोड़ी ने तीसरा सेट 37-35 से जीतकर स्कोर 2-4 किया। लेकिन वह अपने इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सके। कोरियाई जोड़ी ने चौथा और अंतिम सेट 36-33 से जीतकर भारतीय जोड़ी को पदक की रेस से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव तीरंदाजी के मिक्सड डबल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंची। यह जोड़ी 5-3 से पिछड़ने के बाद भी चीनी ताइपे की जोड़ी चिया एन लिन और चिह चुन तांग को हराने में सफल रही। इससे पहले दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी से पहला सेट हार गई थी। पहले सेट में चीनी ताइपे ने भारत पर 36-35 से जीत दर्ज की।
भारत की तरफ से दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की तीरंदाजी जोड़ी पहली बार मिश्रित स्पर्धा में टीम इवेंट में भाग ले रही है। जिसमें भारत पहली बार जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस दौरान प्रवीण कुमार कुछ जल्दबाजी में दिखे। वहीं दीपिका कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत पर दबाव नहीं आने दिया। जिसके बाद भारत मैच में पिछड़ने के बाद जीत दर्ज करने में सफल रहा।
यह पहली बार है जब दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव एक साथ किसी स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। मिश्रित टीमों को उच्चतम स्कोर पुरुष तीरंदाज और एक ही देश से उच्चतम स्कोरिंग महिला तीरंदाज के संयुक्त योग द्वारा रैंक किया गया है जिसमें अधिकतम 1440 अंक हैं।
पहले यह उम्मीद की गई थी की दीपिका कुमारी अपने पति अतनु दास के साथ टीम इवेंट में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी। हालांकि प्रवीण जाधव ने आज अपने हमवतन और दीपिका के पति अतनु से बेहतर प्रदर्शन किया। अब वह दीपिका के साथ जोड़ी बनाएंगे।