Tokyo Olympics: मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहीं सिमोन बाइल्स, दो और स्पर्धाओं से हटीं
अमेरिका की धाकड़ जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स दो और स्पर्धाओं से हट गई हैं। उन्होंने ने रविवार को होने वाली वॉल्ट और अनइवन बार के फाइनल्स से भी नाम वापस ले लिया। इससे पहले भी वह कई स्पर्धाओं से अपना नाम वापस ले चुकी हैं।
विस्तार
अमेरिका की स्टार जिमभनाट सिमोन बाइल्स ने रविवार को होने वाली वॉल्ट और अनइवन बार के फाइनल्स से भी नाम वापस ले लिया। चार बार की ओलंपिक चैंपियन ने इससे पहले मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस करने के लिए महिला टीम और ऑलराउंड फाइनल से भी नाम वापस ले लिया था। अभी उन्हें यह तय करना है कि वह फ्लोर और बैलेंस बीम के फाइनल्स में भाग लेंगी कि नहीं। अमेरिकी जिमनास्ट संघ का कहना है कि वह रोजाना अपना आंकलन करेंगी।
अमेरिका की यह धाकड़ एथलीट सिमोन बाइल्स इस उम्मीद के साथ टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने आई थीं कि वह पांच स्वर्ण पदक जीतकर जिमनास्टिक करियर में सबसे ज्यादा पदक जीतने का करिश्म करेंगी। लेकिन ऐसा हो न सका। उन्होंने अपने पहले इवेंट महिलाओं की टीम स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बाइल्स ने अपने ऑलराउंड टाइटल डिफेंस को छोड़ दिया।
इससे पहले बुधवार को चिकित्सीय जांच के बाद, सिमोन बाइल्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टोक्यो ओलंपिक खेलों में अंतिम व्यक्तिगत ऑल-अराउंड प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। गवर्निंग बॉडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिमोन की रोजाना जांच होगी और उसके बाद यह फैसला होगा कि वह अगले हफ्ते होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल्स में खेलेंगी या नहीं। सिमोन की जगह जेड कैरी इस स्पर्धा में हिस्सा लिया।
वहीं बीते मंगलवार (27 जुलाई) को एरिएके जिमनास्टिक्स सेंटर में फाइनल मुकाबले से पहले बाइल्स अभ्यास कर रही थीं और ट्विस्ट वॉल्ट करने के दौरान अस्वस्थ नजर आईं। इसके बाद वह अपने कोच के साथ मैदान से बाहर चली गईं और लौटकर वापस नहीं आईं। बाद में अमेरिकी जिमनास्टिक की तरफ से उनके बाहर होने की पुष्टि की।