फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2020 When and where to watch Opening Ceremony Live Streaming:

Tokyo Olympics: आज से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ', कब-कहां और कैसे देखें उद्घाटन समारोह की LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 23 Jul 2021 05:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Jul 2021 05:48 AM IST
सार

इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को शुक्रवार को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 When and where to watch Opening Ceremony Live Streaming:
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020

विस्तार

खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को इस बड़े विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को एक सीमित और कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत समारोह के आयोजन को कहां और कैसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब से शुरू होगा ओलंपिक?

टोक्यो ओलंपिक 2020 रविवार यानी 23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे होगा उद्घाटन समारोह?

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा

विज्ञापन

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

समारोह का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसे देख पाएंगे।

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और अन्य अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।

भारतीय दल कब आएगा?

टोक्यो 2020 ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के मार्चपास्ट में भारतीय दल 21वें नंबर पर रहेगा। भारतीय दल के ध्वजवाहक मुक्केबाज मैरी कॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed