फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2020 Sharath Kamal and Manika Batra out of the Mixed Doubles event

Tokyo Olympics: टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में भारत को लगा झटका, शरत-बत्रा की जोड़ी हारी

Sat, 24 Jul 2021 10:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 24 Jul 2021 10:20 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत की शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय युगल जोड़ी को चीनी ताइपे की जोड़ी ने मात दी। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 Sharath Kamal and Manika Batra out of the Mixed Doubles event
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत की निराशाजनक शुरूआत रही। मिक्स्ड डबल्स की स्पर्धा में शरत कमल और मनिका पत्रा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे की जोड़ी मिश्रित जोड़ी लिन यूं-जू और चेंग आई-चिंग ने इस भारतीय जोड़ी को 1-8, 11-6, 11-5, 11-4 के अंतर से हराया। 

विज्ञापन


भारतीयों को एक बेहतर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कई मौके मिले लेकिन वे पहले दो मैचों में 5-1 और 5-3 की बढ़त के बाद ऐसा नहीं कर सके। अंत में, यह चीनी ताइपे की जोड़ी ने भारत पर 11-8, 11-6, 11-5, 11-4 से आसान जीत की।
विज्ञापन


शरत कमल और मनिका बत्रा की 12वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को लिन की तरफ से तगड़ी चुनौती मिली। जो क्वालीफाइंग मुकाबले जीतकर टोक्यो ओलंपिक में आई थी। लिन के आगे भारत की जोड़ी का कोई जवाब नहीं था। इस दौरान उन्होंने फोरहैंड और बैकहैंड लाजबाव शॉट लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिका बत्रा ने लिन और चेंग की जोड़ी को काफी परेशान किया। लेकिन चीनी ताइपे जोड़ी इतना तैयार होकर आई थी कि इस शीर्ष महिला खिलाड़ी का खेल के दौरान चीनी ताइपे की जोड़ी पर कोई असर नहीं पड़ा। 


एक समय भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में 5-1 से आगे थी। जिसे देखकर कहा जा रहा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा। लेकिन बाद में लिन और चेंग की जोड़ी ने सारे कयायों पर पानी फेर दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed