फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 10-metre Giant Puppet MOCCO arrived at tokyo during nippon festival 2021

तोहोकू से टोक्यो पहुंची दस मीटर लंबी कठपुतली 'मोक्को', निप्पो महोत्सव में हुई शामिल

Sun, 18 Jul 2021 10:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Jul 2021 10:38 AM IST
सार

टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के शुरू होने से छह दिन पहले आयोजन समिति ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें दस मीटर लंबी एक विशाल ‘एनिमेटिड’ कठपुतली मोक्को सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 10-metre Giant Puppet MOCCO arrived at tokyo during nippon festival 2021
मोक्को - फोटो : twitter@tokyo2020

विस्तार

टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के शुरू होने से छह दिन पहले आयोजन समिति ने टोक्यो में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दस मीटर लंबी एक विशाल ‘एनिमेटिड’ कठपुतली मोक्को सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह कार्यक्रम टोक्यो 2020 निप्पो महोत्सव का हिस्सा था। मोक्को को पहली बार 15 मई को इवाटे प्रांत में दिखाया गया था जिसके बाद उसने 62 दिन तोहोकू क्षेत्र से तीन प्रांतों का दौरा किया और अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में टोक्यो पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तोहोकु क्षेत्र में 2011 में भूकंप और सूनामी ने भारी तबाही मचाई थी और ‘मोक्को’ कठपुतली इस प्रभावित प्रांत के बच्चों के दिमाग की उपज है। इस कठपुतली को ‘मोक्को’ नाम पटकथा लेखक कानकुरो कुडो ने दिया है जो जापान के हास्य कलाकार और लेखक नाओकी मातायोशी द्वारा लिखी कहानी ‘मोक्को की कहानी’ से काफी प्रभावित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed