फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympic torch rally begins 10 thousand runners expected to take part

टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू: 121 दिन में जापान के 47 शहरों से गुजरेगी, 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह

Thu, 25 Mar 2021 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Mar 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए टोक्यों ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरूवार को शुरू हो गई जो 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी। रिले की शुरूआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी। सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गई, उनके साथ 2011 विश्व कप के बाकी 14 सदस्य और कोच नारियो ससाकी भी थे। सभी ने सफेद ट्रैक सूट पहन रखे थे।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी, लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई। स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख और पूर्व ओलंपियन सेइको हाशिमोतो ने कहा, 'टोक्यो 2020 की टॉर्च जापान और दुनिया के नागरिकों के लिए आशा की किरण लेकर आएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों को सड़क के साथ कतार बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खड़े रहने की ताकीद थी, उन्हें जोर से चिल्लाने या नारे लगाने से भी रोका गया था। आयोजकों ने कहा कि अगर दर्शकों से समस्या होगी तो वे रिले का रास्ता बदल देंगे या रिले रोक देंगे।

दर्शकों ने दिशा निर्देशों का पालन भी किया। 63 वर्ष के सेत्सुको हाशिमोतो ने कहा, '10 साल पहले यहां परमाणु हादसा हुआ था, उसके बाद आज का दिन देख रहा हूं। मेरी उम्र में यह आखिरी टोक्यो ओलंपिक है। मैं काफी भावुक महसूस कर रहा हूं।'


प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा, 'ओलंपिक टॉर्च रिले आज से शुरू हो रही है जो लोगों को ओलंपिक और पैरालम्पिक के असल मायने समझने का सुनहरा मौका है।' इस रिले में करीब 10000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है जो जापान के 47 शहरों से गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed