{"_id":"6140977b8ebc3eb26a46492b","slug":"tokyo-olympic-gold-medallist-neeraj-chopra-now-gaining-popularity-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ा: 'गोल्डन ब्यॉय' की सोशल मीडिया पर धूम, प्रसिद्धि में हो रहा इजाफा, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नीरज चोपड़ा: 'गोल्डन ब्यॉय' की सोशल मीडिया पर धूम, प्रसिद्धि में हो रहा इजाफा, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Tue, 14 Sep 2021 06:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:07 PM IST
सार
नीरज ने जबसे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता तबसे सोशल और डिजिटल मीडिया में उनकी धूम मची हुई है। उन्हें 14 लाख लोगों की तरफ से 29 लाख मेंशन मिले हैं, जिसकी वजह से वह अब 2020 ओलंपिक के दौरान इंस्टाग्राम पर दुनियाभर में सर्वाधिक मेंशन पाने वाले एथलीट बन गए हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के आखिरी दिन भाला फेंक में गोल्ड जीतकर सनसनी मचाने वाले युवा एथलीट नीरज चोपड़ा अब देशभर में मशहूर हो चुके हैं। देश के लिए ट्रैक एंड फिल्ड में पहला ओलंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है। 23 वर्षीय नीरज के प्रशंसकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वह अब सोशल और डिजिटल मीडिया के नए रॉकस्टार हैं।
विज्ञापन
नीरज ने जबसे ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता तबसे सोशल और डिजिटल मीडिया में उनकी धूम मची हुई है। YouGov SPORT नाम की एक रिसर्च कंसल्टेंसी फर्म द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज को 14 लाख लोगों की तरफ से 29 लाख मेंशन मिले हैं, जिसकी वजह से वह अब 2020 ओलंपिक के दौरान इंस्टाग्राम पर दुनियाभर में सर्वाधिक मेंशन पाने वाले एथलीट बन गए हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा की सोशल मीडिया पर रीच भी तेजी से बढ़ी है। उनके मेंशन्स में 1401% और 2055% का जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी वजह से उनकी सोशल मीडिया वैल्यूएशन भी बढ़कर कुल 428 करोड़ रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
बात करें नीरज के इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोवर्स की तो वह अब 2297% की बढ़ोतरी के साथ 44 लाख तक पहुंच गई है। नीरज की रीच बढ़ने का मुख्य कारण उनकी वीडियो व्यूज में हो रही बढ़ोतरी भी है।
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में पिछले महीने आयोजित ओलंपिक खेलों के दौरान जापान के राष्ट्रीय स्टेडियम में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।