फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympic 2020 President Seiko Hashimoto said that the event will be canceled only in extreme circumstances

टोक्यो: ओलंपिक 2020 की अध्यक्षा सीको हाशिमोटो ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- सिर्फ विषम परिस्थितियों में ही रद्द होगा आयोजन

Thu, 03 Jun 2021 12:03 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 03 Jun 2021 12:03 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक 2020 की अध्यक्षा सीको हाशिमोटो ने ओलंपिक के आयोजन को लेकर कहा कि यह शो तब तक चलेगा जब तक कि कोरोना महामारी अधिकांश टीमों को यात्रा करने से नहीं रोक देती। 

विज्ञापन
Tokyo Olympic 2020 President Seiko Hashimoto said that the event will be canceled only in extreme circumstances
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, टोक्यो 2020 की अध्यक्षा सीको हाशिमोटो ने ओलंपिक से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार (3 जून) को कहा कि ओलंपिक खेलों को केवल विषम परिस्थितियों में रद्द किया जाएगा। साथ ही खेल के आयोजकों ने खुलासा किया कि 10,000 स्वयंसेवकों ने कोरोना वायरस के खतरे के कारण आयोजन को बीच में ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा
उद्घाटन समारोह से ठीक 50 दिन पहले हाशिमोटो ने कहा, ‘यह शो तब तक चलेगा जब तक कि कोरोना महामारी अधिकांश टीमों को यात्रा करने से नहीं रोक देती। यदि दुनियाभर के विभिन्न देश बहुत गंभीर परिस्थितियों का अनुभव करते हैं और अधिकांश देशों के प्रतिनिधिमंडल नहीं आ सके, तो ही हम ओलंपिक का आयोजन को नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इसके विपरीत जब तक ऐसी स्थिति नहीं बनती, खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा।’ 
विज्ञापन


जापान में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल
बता दें, टोक्यो में ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होना है मगर इससे पहले जापान में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आने से चिंता बढ़ गई है। देश में एक बड़े हिस्से में हालात को देख इमरजेंसी लगा दी गई है। सीको हाशिमोटो ने एक समाचार चैनल के संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि अभी सबसे बड़ा सवाल है कि कैसे सुरक्षित वातावरण में खेल करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना दर्शकों के आयोजित हो सकते हैं खेल
उन्होंने कहा, ‘जापानवासी अभी बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और शायद वह हमें लेकर क्षोभ में भी हैं कि हम ऐसे समय में ओलंपिक की बात कर रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कैसे लोगों की संंख्या को नियंत्रित करें। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर खेलों के दौरान महामारी अनियंत्रित होती है तो मुझे लगता है हमें खेलों के बिना दर्शकों के होने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ बताते चलें कि टोक्यो में ओलंपिक खेल पिछले साल होने थे पर कोरोना महामारी की वजह से खेल को अंतिम महीनों में स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed