फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Homeless Seek Olympic Athletes Village as Shelter amid Coronavirus Pandemic

टोक्यो ओलंपिक के खेलगांव में शरण चाहते हैं कोरोना वायरस की वजह से बेघर हुए हजारों लोग

Sat, 18 Apr 2020 01:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 18 Apr 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Homeless Seek Olympic Athletes Village as Shelter amid Coronavirus Pandemic
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी के कारण बेघर हुए लोगों की नुमाइंदगी करने वाले एक समूह ने खेलगांव का इस्तेमाल निराश्रितों के आश्रय स्थल के रूप में करने का अनुरोध किया है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के नाम लिखी एक ऑनलाइन याचिका में खेलगांव के विशाल परिसर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई है। 

विज्ञापन


इस याचिका पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर हैं। इस खेलगांव में ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाड़ियों और 4400 पैरा खिलाड़ियों को रूकना था। खेलगांव पूरी तरह से तैयार है, लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मोयाइ सपोर्ट सेंटर के अध्यक्ष रेन ओहनिशि ने कहा, 'हमें नहीं पता कि यह हालात कब तक रहेंगे। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। हमें उन लोगों की मदद करनी होगी जिनके सिर पर छत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और टोक्यो स्थानीय प्रशासन ने भी याचिका पर कोई जवाब नहीं दिया है। आयोजकों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि याचिका कब जमा की जाएगी। टोक्यो में करीब 1000 लोग बेघर हो चुके हैं और 4000 के करीब 'नेट कैफे' में रह रहे हैं, इन्हें रात गुजारने के लिए छोटे छोटे कक्ष और नेट सुविधा दी गई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed