{"_id":"5e6a6a4f8ebc3ea8347c7785","slug":"tokyo-2020-torch-lit-behind-closed-doors-in-ancient-olympia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस के खौफ के बीच ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोनावायरस के खौफ के बीच ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित
Thu, 12 Mar 2020 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉच लाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के कारण यूनान में पहली मौत के कारण स्वास्थ्य संबंधी कड़े दिशानिर्देशों के बीच गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 की मशाल प्राचीन ओलंपिया में प्रज्ज्वलित की गई। इस समारोह में दर्शक प्रतिबंधित थे।
विज्ञापन
प्राचीन यूनान की शीर्ष धार्मिक प्रतिनिधि की पोशाक में सज्जित एक युवती ने सूर्य की किरणों का उपयोग करके मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके साथ ही यूनान में एक सप्ताह तक चलने वाली मशाल रिले भी शुरू हो गई। यह मशाल 19 मार्च को टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा, ‘ओलंपिक मशाल की जापान तक की यात्रा की शुरुआत हो गई। जब यह मशाल टोक्यो लौटेगी तो उम्मीद है कि पूरे देश को प्रकाशवान कर देगी।’
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के खेल प्रभावित हुए हैं और आशंकाएं जताई जा रही हैं कि ओलंपिक खेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच हो पाएंगे या नहीं। आयोजकों ने कहा कि खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के अनुसार होंगे और आईओसी ने कहा कि खेलों को स्थगित करने पर अभी चर्चा नहीं हुई है।