फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo 2020 Paralympics, bhavina patel won silver medal for india lost in final from ying china, pm modi congratulates, social media

Tokyo 2020 Paralympics: भाविना पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Sun, 29 Aug 2021 09:00 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 09:00 AM IST
सार

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भाविना की इस जीत को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

विज्ञापन
Tokyo 2020 Paralympics, bhavina patel won silver medal for india lost in final from ying china, pm modi congratulates, social media
भाविना पटेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना पटेल सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं। वहीं भाविना भारत की ओर से टेबल टेनिस में पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि भाविना के पास गोल्ड जीतने का अवसर था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उन्हें मात दे दी। वहीं इस जीत के लिए सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने भाविना को बधाई दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाविना पटेल को बधाई देते हुए कहा कि पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय दल और खेलप्रेमियों को आपने प्रेरित किया। आपके असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल ने भारत को गौरवान्वित किया है। इस असाधारण उपलब्धि पर आपको मेरी बधाई।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उल्लेखनीय भाविना पटेल ने रचा इतिहास! उन्होंने  भारत के लिए एक ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। उसके लिए बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और आज के युवाओं को अधिक से अधिक  खेलों की ओर आकर्षित करेगी। 
 
अमित शाह ने दी बधाई
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाविना को बधाई देते हुए कहा कि भारत की बेटी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भाविना पटेल को बहुत-बहुत बधाई और विशेषकर राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय हर्षित है। भाविना, पूरे देश को आप पर गर्व है।

राहुल गांधी ने दी बधाई
वहीं राहुल गांधी ने भी भाविना पटेल को सिल्वर जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाविना पटेल को सिल्वर जीतने पर बधाई। भारत आपकी उपलब्धि की सराहना करता है। आपने देश को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed