फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tiger Woods Return To Golf Increases At Finau Memorial

टाइगर वुड्स की गोल्फ में वापसी, फिनाउ मेमोरियल में बढ़त पर

Fri, 17 Jul 2020 03:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Jul 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Tiger Woods Return To Golf Increases At Finau Memorial
टाइगर वुड्स

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने पिछले पांच महीनों में पहली बार पीजीए टूर में वापसी की और मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला। कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेला जा रहा है जो वुड्स के लिए नया अनुभव था। उन्होंने दस फुट से बर्डी जमाकर शुरुआत की और 15 फुट की बर्डी से पहले दौर का अंत किया।

विज्ञापन


वुड्स पहले दौर के बाद टोनी फिनाउ से पांच शॉट पीछे हैं जिन्होंने छह अंडर 66 का स्कोर बनाया। फिनाउ ने अपने अंतिम दस होल में से सात में बर्डी बनाई। उन्होंने रियान पामर पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। यह टूर्नामेंट मुरीफील्ड विलेज गोल्फ कोर्स में खेला जा रहा है जिस पर पिछले सप्ताह वर्कडे चैरिटी ओपन का आयोजन हुआ था। यह पीजीए टूर के पिछले 63 साल के इतिहास में पहला अवसर है जबकि एक कोर्स पर लगातार दो सप्ताह टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed