{"_id":"5f3c56528ebc3e3c9f337348","slug":"three-indians-at-a-major-aditi-ashok-diksha-dagar-tvesa-malik-at-british-womens-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक साथ खेलेंगी तीन गोल्फर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहली बार एक साथ खेलेंगी तीन गोल्फर
Wed, 19 Aug 2020 03:59 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉयल ट्रून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉयल ट्रून
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 19 Aug 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ में ऐसा पहली बार होगा जब किसी मेजर टूर्नामेंट में एक साथ तीन भारतीय गोल्फर (पुरुष या महिला) हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे प्रतिष्ठित ब्रिटिश महिला ओपन में अनुभवी अदिति अशोक के साथ त्वेसा और दीक्षा डागर चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
बाइस साल की अदिति सबसे अधिक मेजर टूर्नामेंट खेलने से महज एक कदम दूर रह जाएंगी जबकि त्वेसा के लिए यह मेजर टूर्नामेंट में पदार्पण है। अदिति का यह 15वां मेजर टूर्नामेंट होगा जो अनुभवी पुरुष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह से एक अधिक जबकि अनिर्बान लाहिड़ी के 16 मेजर से एक कम होगा।
विज्ञापन