फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   There will be India house first time in Olympic

ओलंपिक में पहली बार खुलेगा ‘इंडिया हाउस’

Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
There will be India house first time in Olympic

पाकिस्तान और कोसोवो को वीजा नहीं देने के बाद अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में बनी देश को छवि निखारने को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अनोखा बीड़ा उठाने जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक के दौरान आईओए की ओर से इंडिया हाउस खोला जा रहा है।

विज्ञापन


ओलंपिक के इतिहास में यह पहली बार होगा जब आईओए इस हाउस के जरिए भारतीय संस्कृति, कला, भोजन और योग का प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) के सदस्य देशों और सदस्यों को अपनी ओर रिझाएगा।
विज्ञापन


हाउस में भारतीय मेहमाननवाजी के अलावा भारत के ओलंपिक में प्रदर्शन और टीम इंडिया की आधिकारिक किट और परिधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का आईओए की ओर से विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक विलेज के निकट होगा हाउस

आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने टोक्यो में इंडिया हाउस के लिए जगह तलाशने के साथ ही आयोजनकर्ताओं से भी बात कर ली है। यह हाउस ओलंपिक विलेज के बिल्कुल नजदीक होगा। आरिआके नामक स्थान खुलने वाले इंडिया हाउस के नजदीक चार खेलों के आयोजन स्थल भी होंगे।

मेहता कहते हैं यह बिल्कुल अलग तरह का प्रयोग है। हालांकि कई देश अपने देशों का हाउस 1992 से ओलंपिक के दौरान खोलते आ रहे हैं, लेकिन भारत की ओर से यह कदम पहली बार उठाया जा रहा है। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

आम लोगों के साथ विशेष अतिथि किए जाएंगे आमंत्रित : इंडिया हाउस में भारतीय खिलाड़ी तो आ ही सकेंगे साथ ही इसे सुबह के सत्र में आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इस दौरान योग का प्रदर्शन किया जाएगा। हाउस में देश की खेल उपलब्धियों से जुड़े साक्ष्यों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

शाम के सत्र में विभिन्न देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। दरअसल अमेरिका, फ्रांस और चीन जैसे देश बड़े खेलों की मेजबानी हासिल करने के लिए अपने हाउस खोलते हैं। इसका उन्हें फायदा भी मिलता है। रियो ओलंपिक के दौरान 32 देशों  ने अपने हाउस खोले थे। भारत ने भी 2032 के ओलंपिक की मेजबानी का मन बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed