फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   There are cases of players going into depression during Corona period

कोरोना के दौर में खिलाडियों के अवसाद में जाने के मामले आ रहे हैं सामने

Mon, 18 Jan 2021 08:23 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
There are cases of players going into depression during Corona period
वेट लिफ्टिंग

कोरोना के दौर में बंद पड़ी खेल गतिविधियों के चलते खिलाडिय़ों में अवसाद और तनाव के मामले सामने आने लगे हैं। यहां तक कंपटीशन के आभाव में कई खिलाडिय़ों के खेल छोडने की घटनाएं भी घटित होने लग पड़ी हैं। हालात वहां और भी गंभीर हैं जहां परिवारों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन


लिफ्टरों को अवसाद से निकालेंगे मनोचिकित्सक
खेल संघों को भी डर सताने लगा है कि खिलाडियों को अवसाद से निकालने के लिए उनमें किस तरह ऊर्जा का संचार किया जाए। भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ के संज्ञान में जब इस तरह के कुछ मामले सामने आए तो उसने मनोचिकित्सक की सेवाएं लेने का फैसला कर डाला।
विज्ञापन


मनोचिकित्सक के जरिए लेकर देश भर के वेटलिफ्टरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए वेटलिफ्टिंग संघ मनोचिकित्सक के ऑनलाइन सत्रों की श्रृंखला शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के दौर में ज्यादातर खेल संघों का ध्यान सीनियर खिलाडियों की तैयारियों पर है लेकिन राज्य स्तरीय और जूनियर खिलाडिय़ों की ओर ध्यान कम जा रहा है। इसी स्तर पर अवसाद के मामले भी सामने आए हैं। संघ के महासचिव सहदेव यादव का कहना है यह बेहद चुनौतीपूर्ण है।


पहला सत्र 23 जनवरी से शुरू होगा
उन्होंने इसके लिए मनोचिकित्सक डॉ. अंजुमन बेंस की सेवाएं ली हैं। साथ देश भर में सभी वेटलिफ्टरों के लिए कोच और सपोर्ट स्टाफ को इनके सत्रों से जुड़ने के लिए कह दिया गया है। पहला सत्र 23 जनवरी को कराया जा रहा है। संघ ने सभी लिफ्टरों से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है जो अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed