फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   The World Archery suspended the Archery Association of India

विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ को किया निलंबित, विवाद पर अदालत करेगा फैसला

Fri, 09 Aug 2019 04:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 09 Aug 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
The World Archery suspended the Archery Association of India
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media
विश्व तीरंदाजी ने गुरूवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया और इस महीने के अंत तक महासंघ की व्यवस्था ठीक करने को कहा है। यह फैसला सोमवार से प्रभावी होगा और भारतीय तिरंगे के तले तीरंदाज जिस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, वह 19 से 25 अगस्त तक मैड्रिड में होने वाली विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप है।
विज्ञापन


विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डिलेन ने बयान में कहा कि ‘विश्व तीरंदाजी जून में भारतीय तीरंदाजी संघ को निलंबित करने के फैसले को लागू कर रही है।’ 
विश्व तीरंदाजी के कार्यकारी बोर्ड ने जुलाई के अंत तक हल ढूंढने की समयसीमा दी थी और इसमें कोई प्रगति नहीं की गई जिससे विश्व संचालन संस्था ने अपने निलंबन के आदेश को लागू कर दिया। 
विज्ञापन


डिलेन ने बयान में कहा कि ‘अगर इस महीने के अंत तक हल नहीं निकाला गया तो कार्यकारी बोर्ड फैसला करेगा कि भारतीय एथलीटों के एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई पैरा चैम्पियनशिप में भाग लेने के मौके को बचाने के लिए क्या किया जा सकता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विवाद पर अदालत के फैसले की उम्मीद है, तो एएआई ने विश्व तीरंदाजी से कुछ और दिन देने का अनुरोध किया था लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। दिलचस्प बात है कि निलंबन का आदेश इस मुद्दे पर अदालत की सुनवाई से एक दिन पहले आया है। 

नवंबर में बैंकाक में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई पैरा चैम्पियनशिप में ओलंपिक कोटे दाव पर लगे होंगे। भारत ने अभी तक अगले ओलंपिक के लिए तीन पुरूष कोटे हासिल कर लिए हैं, लेकिन अभी तक महिलाओं ने कोटा नहीं हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि साथ ही विश्व तीरंदाजी यह भी फैसला करेगी कि इंडोर तीरंदाजी विश्व सीरीज में कोई व्यक्तिगत एथलीट भाग ले सकता है या नहीं। एएआई के अधिकारियों को चुनने के लिए नो जून को नई दिल्ली और चंडीगढ़ में दो अलग अलग गुटों ने चुनाव कराए थे, जिसमें दो अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और बीवीपी राव को चुना गया था। 

मुंडा को 20 राज्य संघों जबकि राव को 10 राज्य संघों का समर्थन प्राप्त है। विश्व तीरंदाजी ने एक प्रतिनिधि काजी राजीब उद्दीन अहमद चापोल को चुनावों के लिए एक मध्यस्थ और पर्यवेक्षक के रूप में भेजा था, लेकिन वह दोनों गुटों को एक चुनाव कराने के लिए नहीं मना सके।

अब भारतीय खेल प्राधिकरण आगामी एशियाई चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल करा रही है और शुक्रवार को टीम की घोषणा करेगी। विश्व तीरंदाजी ने इससे पहले पोलिश तीरंदाजी महासंघ को भी इन्हीं हालात के कारण पिछले साल अक्टूबर में निलंबित कर लिया था लेकिन फरवरी में चीजें सही होने पर प्रतिबंध हटा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed