फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Rajiv Gandhi Khel Ratna Award The prize money of sports awards will increase three times

खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में होगी तीन गुना बढ़ोतरी, अब खेल रत्न को 25 और अर्जुन को मिलेंगे 15 लाख

Thu, 20 Aug 2020 08:17 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 20 Aug 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award The prize money of sports awards will increase three times
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में मामूली वृद्धि की गई थी, लेकिन मोदी-2 में इन पुरस्कारों को नाम के साथ दाम का बनाने की तैयारी कर ली गई है। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में भारी भरकम बढ़ोतरी के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन


देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि में दस या बीस नहीं बल्कि 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। यानि कि जिस सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए अब तक साढ़े सात लाख रुपये मिलते हैं। अब उसे 25 लाख रुपये किए जाने की तैयारी कर ली गई है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से जल्द इसकी घोषणा की जाने वाली है।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड की तीन गुनी बढ़ेगी राशि
प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड की इनामी राशि को तीन गुना किया जाने वाला है। अब इस अवार्ड के लिए खिलाडिय़ों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इस राशि को 15 लाख रुपये किए जाने की तैयारी कर ली गई है। खिलाडिय़ों की ओर से यह कहा भी जा रहा था कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि बेहद कम है। इसे मंत्रालय ने भी समझा और राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ध्यानचंद, लाइफ टाइम द्रोणाचार्य के लिए मिलेंगे 15 लाख
यही नहीं ध्यानचंद अवॉर्ड और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि में भी इजाफा किया जा रहा है। इन दोनों अवॉर्डों के लिए अब पांच लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन अब इसके लिए 15 लाख रुपये इनामी राशि की जानी है।


हालांकि अब तक नियमित द्रोणाचार्य और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि एक समान होती थी, लेकिन नियमित द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि को पांच से 10 लाख किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed