{"_id":"5807ad094f1c1b642e704776","slug":"thailand-won-last-match-of-kabbadi-world-cup-reached-in-to-semifinals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मैच में थाइलैंड ने जापान को हराया, सेमीफाइनल में होगी भारत से भिडंत ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रोमांचक मैच में थाइलैंड ने जापान को हराया, सेमीफाइनल में होगी भारत से भिडंत
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
थाइलैंड
- फोटो : ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में जापान और थाइलैंड के बीच खेले गए कबड्डी विश्वकप के आखिरी मैच में खेल प्रेमियों की नजरें लगीं थीं। विश्वकप इतना रोमांचक रहा कि आखिरी मैच तक सेमीफाइनल की लाइनअप तय नहीं हो पाई थी कि कौन सी टीम का सामना किससे होगा। लेकिन रोमांचक रहे इस मैच में थाइलैंड ने जापान को 37-33 के अंतर से मात देकर विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप बी में 20 अंकों और सबसे अच्छे प्वाइंट अंतर के साथ थाइलैंड पहले स्थान पर रहा, इसलिए सेमीफाइनल में 21 तारीख को सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रही भारत से होगा। वहीं एक अन्य सेमीफाइनल में ईरान का मुकाबला ग्रुप ए में पहले पायदान पर रही दक्षिण कोरिया से होगा।
बुधवार को जापान और थाइलैंड के बीच खेले गए मैच के पहले हाफ की शुरुआत बेहद रोचक ढंग से हुई। पहले हाफ में दोनों टीमों का पलड़ा भारी रहा। कभी जापान आगे होता तो कभी थाइलैंड। पहले हाफ के अंत तक दोनों टीमें 17-17 अंक से बराबर रहीं। दोनों ने पहले हाफ में 7-7 रेड प्वाइंट हासिल किए।जापान डिफेंस में आगे दिख रहा था जापान ने टैकल में थाइलैंड के पांच की तुलना में 8 अंक हासिल किए। पहले हाफ में थाइलैंड एक बार ऑल आउट हुआ लेकिन जापान को ज्यादा बढ़त हासिल नहीं करने दी।

दोनों के बीच हुई कांटे की टक्कर
जापान
- फोटो : PTI
पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में पहले 10 मिनट में जापान ने 7 अंकों की बढ़त बना ली थी और स्कोर 29-22 तक ले गई, लेकिन मैच के पांच अंतिम पांच मिनट रहते तक थाइलैंड मैच को 32-32 की बराबरी पर आ गया। अंतिम पांच मिनट में थाइलैंड ने जापान को केवल एक अंक हासिल करने दिया जबकि खुद 5 अंक हासिल कर मैच में जीत हासिल कर ग्रुप बी की नंबर एक टीम बन गया।
पूरे मैच में थाइलैंड की रेड स्ट्रॉग रही, वहीं जापान का डिफेंस स्ट्रॉग रहा। थाइ टीम ने रेड में 18 और टैकल में 11 अंक हासिल किए वहीं जापान ने रेड में 12 और टैकल में 17 अंक हासिल किए। इस तरह दोनों ने 29-29 अंक टैकल और रेड से हासिल किए। दोनों को 2-2 अंक ऑल आउट प्वाइंट के रूप में मिला।
टैकनिकल प्वाइंट के कारण जापान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। थाइलैंड को जहां 6 टैकनिकल प्वाइंट मिले वहीं जापान को केवल 2 टैकनिकल प्वाइंट हासिल हुए। इन्हीं चार अंकों के अंतर से थाइलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई।
सेमीफाइनल मुकाबले 21 अक्टूबर को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल ईरान और दक्षिण कोरिया के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे में भारत का मुकाबला थाइलैंड से होगा। फाइनल 22 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच खेला जाएगा।