फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Thailand Open PV Sindhu reaches quarterfinals will face Akane Yamaguchi Srikanth pulls out of tournament

Thailand Open: पीवी सिंधू क्वार्टरफाइनल में पहुंची, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला, श्रीकांत टूर्नामेंट से हटे

Fri, 20 May 2022 09:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 20 May 2022 09:25 AM IST
सार

छठी वरीय पीवी सिंधू ने कोरिया की सिम यू जिन को आसानी से 37 मिनट में हराकर थाईलैंड ओपन 500 सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका अंतिम आठ में सामना दूसरी वरीय जापान की अकाने यामागुची से होगा।

विज्ञापन
Thailand Open PV Sindhu reaches quarterfinals will face Akane Yamaguchi  Srikanth pulls out of tournament
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छठी वरीय पीवी सिंधू ने कोरिया की सिम यू जिन को आसानी से 37 मिनट में हराकर थाईलैंड ओपन 500 सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका अंतिम आठ में सामना दूसरी वरीय जापान की अकाने यामागुची से होगा। वहीं थॉमस कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किदांबी श्रीकांत अंतिम क्षणों में टूर्नामेंट से हट गए। उन्होंने दूसरे दौर में आयरलैंड के न्हात एनगुएन को वॉक ओवर दे दिया। टूर्नामेंट में अब सिंधू केरूप में देश की एकमात्र चुनौती बची है। मालविका बंसोड़ को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में यामागुची से भिड़ेंगी सिंधू
सिंधू ने कोरियाई सिम यू जिन को 21-16, 21-13 से हराया। सिंधू जापान की यामागुची को 13 बार हरा चुकी हैं, लेकिन एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उन्हें जापानी प्रतिद्वंद्वी से हार का सामना करना पड़ा था। यामागुची ने कोरिया की किम गा यून को कड़े संघर्ष में 21-23, 21-15, 21-16 से हराया। श्रीकांत के टूर्नामेंट से हटने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


संघर्ष कर हारीं मालविका
वहीं मालविका को दूसरे दौर में डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफर्सन से 21-16, 14-21, -14-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में अश्वनी भट्ट और शिखा गौतम को पांचवीं वरीय जापानी जोड़ी मायो मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा ने 19-21, 6-21 से पराजित किया। महिला युगल में इशान भटनागर और तनिशा क्रास्टो को छठी वरीय मलयेशियाई जोड़ी गोह सून हुआत और लाई शेवोन जेमी ने 19-21, 20-22 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed