फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tennis star Leander Paes convicted in Domestic violence case may have to pay lakhs of rupees every month to Rhea Pillai

घरेलू हिंसा मामला: लिएंडर पेस दोषी करार, आठ साल तक गर्लफ्रेंड रहने वाली रिया पिल्लई को देना होगा मुआवजा

Sun, 27 Feb 2022 12:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Feb 2022 12:12 PM IST
सार

मॉडल एक्टर रिया पिल्लई के साथ घरेलू हिंसा मामले में मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने उनके पूर्व पार्टनर व टेनिस स्टार लिएंडर पेस को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, इस बात के पर्याप्त सुबूत हैं कि पेस ने रिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा की है।

विज्ञापन
Tennis star Leander Paes convicted in Domestic violence case may have to pay lakhs of rupees every month to Rhea Pillai
रिया पिल्लई और लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉडल एक्टर रिया पिल्लई के साथ घरेलू हिंसा मामले में मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने उनके पूर्व पार्टनर व टेनिस स्टार लिएंडर पेस को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, इस बात के पर्याप्त सुबूत हैं कि पेस ने रिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा की है। लिहाजा अगर रिया पिल्लई पेस के साथ उनके घर में रहना नहीं चाहतीं तो टेनिस खिलाड़ी को हर महीने उन्हें डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। इसमें 50 हजार रुपये किराये के और एक लाख रुपये रखरखाव के लिए होंगे। रिया उनके साथ रहना नहीं पसंद करती हैं। ऐसे में पेस को लाखों रुपये हर महीने देने होंगे।
विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोमलसिंह राजपूत ने यह भी कहा, लिएंडर पेस का टेनिस करियर लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में उन्हें किराये के घर में रहने और पिल्लई को गुजारे के लिए पैसे देने का आदेश उनके साथ पक्षपात होगा। जज राजपूत ने इस महीने की शुरुआत में फैसला सुनाया था जिसे बुधवार को अपलोड किया गया। 
विज्ञापन


जज ने अपने आदेश में पिल्लई ने 2014 में कोर्ट का रुख किया था। वह पेस के साथ आठ साल से लिव इन में रह रहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि पेस का बर्ताव उनके प्रति बहुत बुरा रहा जिसके चलते उन्हें जबरदस्त मानसिक व भावनात्मक आघात पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
रिया पिल्लई ने 2003-05 में लिएंडर पेस को डेट करना शुरू किया था। इससे पहले उन्होंने संजय दत्त के साथ शादी की थी। रिया ने संजय को तलाक दिए बिना ही पेस को डेट करना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने संजय दत्त को तलाक दिया। 2006 में रिया पेस के बच्चे की मां भी बनी थीं, लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच रिश्ते खराब हुए और लगभग आठ साल तक पेस के साथ लिव-इन में रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद रिया ने पेस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। 

रिया के आरोप के आधार पर कोर्ट ने पेस से कहा कि वे हर महीना 1.5 लाख रुपये रिया को देंगे। पेस ने अपने बचाव में कहा कि संजय दत्त से तलाक के बाद रिया को पहले ही काफी पैसा मिल चुका है। साथ ही पेस का करियर लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में उन्हें हर महीन 1.5 लाख रुपये देना मुश्किल होगा। हालांकि, अपनी बात कोर्ट में साबित नहीं कर सके और अब उन्हें रिया को 1.5 लाख रुपये हर महीने देने होंगे ताकि रिया अपना खर्चा चला सकें। 


किम शर्मा को डेट कर रहे हैं पेस
लिएंडर पेस पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की अभिनेत्री किम शर्मा को डेट कर रहे हैं। रिया की बात करें तो वह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की पूर्व पत्नी हैं। लिएंडर पेस के साथ उनका अफेयर आठ सालों तक चला। संजय दत्त से तलाक लिए बिना ही रिया ने पेस को डेट करना शुरू कर दिया था। पेस ने इसे लेकर दावा किया था कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी थी। वहीं, रिया ने अपने बचाव में कहा था कि तब तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed