फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   telugu titans vs up yoddha live match updates in pro kabaddi league 2018

HYDvUP: राहुल चौधरी की सुपर रेड से तेलुगु टाइटन्स की जीत, यूपी योद्धा को 34-29 से हराया

Sat, 13 Oct 2018 09:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
telugu titans vs up yoddha live match updates in pro kabaddi league 2018
telugu titans vs up yoddha

प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में आज तेलुगु टाइटन्स ने यूपी योद्धा को 34-29 से हराकर सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। अंतिम समय में तेलुगु टाइटन्स के हीरो राहुल चौधरी की शानदार सुपर रेड से टीम को जीत मिली। सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल में हुए इस मैच में यूपी योद्धा एक बार भी प्वॉइंट्स के मामले में बराबरी पर न आ सकी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स के राहुल चौधरी को बेस्ट रेडर चुना गया। राहुल ने कुल 19 रेड लगाकर 9 अपनी टीम के लिए 9 प्वॉइंट जुटाए। वहीं तेलुगु टाइटन्स के ही अबोजर मिघानी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया है। अबोजर ने 6 टैकल में 6 प्वॉइंट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सीजन में अपना दूसरा मैच खेलने वाली तेलुगु टाइटन्स ने अपने पहले ही मैच में अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली तमिल थलाइवाज को हराया था। यूपी योद्धा के खिलाफ यह तेलुगु टाइटन्स की दूसरी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

- राहुल चौधरी की सुपर रेड से चारोंं खाने चित यूपी योद्धा, तेलुगु टाइटन्स की लगातार दूसरी जीत

- यूपी का एक और सुपर टैकल, मैच का स्कोर 25-30

- यूपी योद्धा का एक और सफल रेफरल, अभी भी 22-30 से पीछे यूपी


- मैच में टाइटन्स का एक और शानदार टैकल, 28-21 से आगे तेलुगु

- टाइटन्स के रेडर का पैर लाइन से बाहर, रेफरल के बाद यूपी को एक और प्वॉइंट की बढ़त

- जर्सी खींचने पर बुरे फंसे यूपी के अमित, तेलुगु टाइटन्स को एक और प्वॉइंट की बढ़त

- दूसरे हाफ का खेल शुरू, मैच में तेलुगु टाइटन्स की लीड बरकरार

- मैच के पहले हाफ तक तेलुगु टाइटन्स का दबदबा बरकरार, 13-18 से पीछे यूपी योद्धा

- यूपी योद्धा की बेहतरीन वापसी, स्कोर हुआ 11-15

- मैच में तेलुगु टाइटन्स की जबरदर्स बढ़त, 9-14 से पीछे यूपी योद्धा

- यूपी योद्धा ने लिया पहला टैकल प्वॉइंट, 5-4 से आगे तेलुगु टाइटन्स

- तेलुगु टाइटन्स की धमाकेदार शुरुआत, 1-3 से पीछे यूपी योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed