{"_id":"5beb04ddbdec2269b731758a","slug":"telugu-titans-beat-puneri-paltan-by-28-25-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: तेलुगु टाइटंस ने पुणेरी पलटन को पलटा, 28-25 से दी शिकस्त","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: तेलुगु टाइटंस ने पुणेरी पलटन को पलटा, 28-25 से दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगु टाइटंस ने मंगलवार को प्रो कबड्डी 2018 के 60वें मुकाबले में पुणेरी पलटन को हरा दिया। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने पुणेरी पलटन 28-25 से मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस की तरफ से राहुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 8 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि क्रुष्ना मदाने 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पुणेरी पलटन की तरफ से मोनू ने 9 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप नरवाल ने 3 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में पुणेरी पलटन दो, जबकि तेलुगु टाइटंस एक बार ऑलआउट हुई। तेलुगु टाइटंस को 14 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 12 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन