{"_id":"5dc6986f8ebc3e5b0b5551ab","slug":"tejaswini-sawant-bags-12th-olympic-quota-in-shooting-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने भारत को दिलाया 12वां ओलंपिक कोटा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने भारत को दिलाया 12वां ओलंपिक कोटा
Sat, 09 Nov 2019 04:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 09 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
तेजस्विनी सावंत
निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शनिवार को यहां 14वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। तेजस्विनी ने फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत को 12वां ओलंपिक कोटा दिला दिया। तेजस्विनी ने क्वालीफिकेशन में 1171 अंक के स्कोर से पांचवें स्थान पर रहकर टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया।
विज्ञापन
आठ फाइनलिस्ट में से छह पहले ही टोक्यो का टिकट कटवा चुकी थीं, जिससे 39 वर्षीय तेजस्विनी के ओलंपिक का रास्ता बना। तेजस्विनी 50 मीटर राइफल प्रोन में भी भाग लेती हैं, उन्होंने कई पदक जीते हैं जिसमें विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
वह 2010 में म्यूनिख में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में विश्व रिकार्ड स्कोर की बराबरी के साथ विश्व चैंपियन बनी थी। वह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज थी।
विज्ञापन