{"_id":"5c726ac6bdec2217fb332600","slug":"tejaswin-shankar-wins-first-big12-title-in-usa-equals-national-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्विन ने अमेरिका में राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी से बिग12 खिताब जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तेजस्विन ने अमेरिका में राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी से बिग12 खिताब जीता
Sun, 24 Feb 2019 03:28 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 Feb 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
भारत के तेजस्विन शंकर ने अमेरिका के टेक्सास में राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी करते हुए बिग12 कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
कनसास स्टेट यूनिवर्सिटी के लिये खेल रहे तेजस्विन ने फाइनल में 2.28 मी की कूद से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पिछले साल पटियाला में हुए 22वें फेडरेशन कप में बनाए गए राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
हालांकि तेजस्विन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.29 मी का है जो उन्होंने पिछले साल अप्रैल में बनाया था। तेजस्विन इस तरह कनसास स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से बिग12 ऊंची कूद चैम्पियन बनने वाले छठे और कालेज स्तर की प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा करने वाले आठवें एथलीट हैं।
विज्ञापन
इस भारतीय ने ट्वीट किया, ‘एक और शानदार प्रतियोगिता, अंतिम प्रयास में बिग 12 कांफ्रेंस खिताब जीतकर भारतीय राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी भी की।’
बस साल के तेजस्विन ने 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में रजत के साथ 2015 राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह तब सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने 2016 में कोयंबटूर में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 2.26 मीटर की कूद लगाकर हरि शंकर रॉय के 2.25 मी के 12 साल के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ा था।