{"_id":"5b1189254f1c1b8c6e8b5cdd","slug":"tejaswin-shankar-pulls-out-of-asian-games-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: भारत को लगा तगड़ा झटका, पदक के प्रबल दावेदार तेजस्विन चोट के कारण बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स: भारत को लगा तगड़ा झटका, पदक के प्रबल दावेदार तेजस्विन चोट के कारण बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में पदक के दावेदार राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर गर्दन में खिंचाव के कारण स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। दिल्ली के 19 वर्षीय एथलीट ने इस बाबत भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
एएफआई के महासचिव सी के वाल्सन ने बताया कि उन्होंने हमें ई-मेल के जरिए जानकारी दी है कि वह गर्दन में खिंचाव के कारण एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऊंची कूद में गर्दन की बड़ी भूमिका होती है। वह पदक के दावेदारों में थे। उनके हटने से झटका लगा है।
विज्ञापन
पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता तेजस्विन ने मार्च में फेडरेशन कप में 2.28 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले 2.26 का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम था।
विज्ञापन