फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tata Steel Rapid And Blitz Chess Viswanathan Anand out, Magnus Carlsen breaks own record

विश्वनाथन आनंद ग्रैंड शतरंज टूर से बाहर, कार्लसन ने 27 अंकों के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 26 Nov 2019 11:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Nov 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tata Steel Rapid And Blitz Chess Viswanathan Anand out, Magnus Carlsen breaks own record
विश्वनाथन आनंद

विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट की आखिरी पांच बाजियों में सिर्फ एक अंक लेकर ग्रैंड शतरंज टूर से बाहर हो गए। वह 16 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन


विश्व चैंपियन नार्वे के मैगनस कार्लसन ने टूर्नामेंट में 27 अंक हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने इस साल के शुरू में आइवरी कोस्ट के अबिदजान में 26.5 अंक बनाए थे। कार्लसन अंतिम दिन अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे लेकिन तब भी उन्होंने कुछ शानदार जीत दर्ज की और अमेरिका के हिकारू नकामुरा पर चार अंक की बढ़त के साथ इस चरण में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन


नकामुरा 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नीदरलैंड के अनीस गिरी और अमेरिका के वेस्ली सो 18.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। अगले महीने 50 साल के होने वाले आनंद मामूली अंतर से ग्रैंड शतरंज टूर फिनाले से चूक गए। जब पांच दौर की बाजी बची थी तो लग रहा था कि वह कम से कम अकेले छठे स्थान पर रहकर फिनाले में जगह बना लेंगे। लेकिन हमवतन गुजराती के खिलाफ हार के बाद वह संभल नहीं पाए। गिरी के खिलाफ वह जीत की स्थिति में थे लेकिन उनके पास समय नहीं बचा था। नकामुरा से उन्होंने ड्रॉ खेला लेकिन कार्लसन के सामने उनकी एक नहीं चली। इस तरह से आनंद 1.5 अंकों से क्वालिफाई करने से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed