फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tamil Thalaivas vs Haryana Steelers match live updates in pro kabaddi 2018

प्रो कबड्डी: तमिल थलाइवाज-हरियाणा स्टीलर्स के बीच रोमांचक मुकाबला 32-32 से टाई

Wed, 14 Nov 2018 09:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Tamil Thalaivas vs Haryana Steelers match live updates in pro kabaddi 2018
pro kabaddi 2018

तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 का 62वां मुकाबला टाई हो गया। मुंबई के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम मुंबई में दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला 32-32 की बराबरी पर खत्म हुआ। 

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ के 10 मिनट के खेल में तमिल थलाइवाज ने धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन अगले पांच मिनट में हरियामा स्टीलर्स ने विकास कंडोला की मदद से खेल में शानदार वापसी की और पहले हाफ में 19-15 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन


वहीं, खेल के दूसरे हाफ में मुकाबला एक बार फिर कांटे की टक्कर हो गया। फुलटाइम के कुछ ही मिनटों पहले दोनों टीमों का स्कोर 27-27 से बराबर था। खेल के आखिरी लम्हों में तमिल थलाइवाज को ऑलआउट का प्वाइंट्स मिला, जिससे वह हरियाणा पर हावी रही। मगर इसके अगले कुछ ही मिनट में दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 32-32 से टाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकाबले में हरियाणा की तरफ से विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रेड में 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकिकुलदीप सिंह 4 टैकल में 3 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से सुकेश हेगड़े ने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर मनजीत छिल्लर ने 8 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुई। हरियाणा को 18 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज को 17 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

लाइव मैच का रोमांचः-

लाइव अपडेट्सः 

फुलटाइमः स्कोर -हरियाणा स्टीलर्स 32 : तमिल थलाइवाज 32

-हरियाणा स्टीलर्स की टीम ऑलआउट। तमिल थलाइवाज 31-29 से आगे।

-फुलटाइम से कुछ मिनटों पहले दोनों टीमों का स्कोर 27-27 से बराबर।

-हरियाणा के खिलाड़ी विकास कंडोला ने अपना सुपर-10 पूरा किया।

-हरियाणा स्टीलर्स, तमिल थलाइवाज से 26-24 से आगे।

-फुलटाइम में अब 5 मिनट का समय बचा है।

-तमिल थलाइवाज के अजय ठाकुर का इस सीजन में 100 रेड प्वाइंट पूरा हुआ।

स्कोर- हरियाणा स्टीलर्स 21 : तमिल थलाइवाज 20

-तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच सिर्फ 1 अंक का फासला।

-दूसरे हाफ में भी हरियाणा का जलवा बरकरार, तमिल थलाइवाज से अभी भी 3 अंक आगे।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-स्कोर- हरियाणा स्टीलर्स 19 : तमिल थलाइवाज 15

-पहले हाफ का खेल खत्म। 

-पहले हाफ का खेल खत्म होने में केवल 2 मिनट का समय बचा है।

-स्कोर- तमिल थलाइवाज 13: हरियाणा स्टीलर्स 15

-दोनों टीमों के बीच महज दो अंकों का पासला।

-मुकाबले का पहला 10 मिनट तमिल थलाइवाज के नाम रहा, उसके बाद हरियाणा ने शानदार वापसी की। इस वापसी में विकास कंडोला का अहम योगदान रहा।

पहले 10 मिनट का स्कोरः तमिल थलाइवाज 13: हरियाणा स्टीलर्स 6

-पहले आठ मिनट में तमिल थलाइवाज ने शानदार शुरुआत की है। हरियाणा स्टीलर्स से तमिल थलाइवाज 8 प्वाइंट्स आगे।


-तमिल थलाइवाज की धमाकेदार शुरुआत, 5-1 से आगे।

-पहले हाफ का खेल शुरू।

-तमिल थलाइवाज ने जीता टॉस।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed