फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tamil Nadus Archana Suseendran wins 200m in National Inter-State Athletics 

अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट: पारुल और गोविंदन 5000 मीटर में चैंपियन

Wed, 28 Aug 2019 07:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 28 Aug 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadus Archana Suseendran wins 200m in National Inter-State Athletics 
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की पारुल चौधरी महिला और तमिलनाडु के लक्ष्मण गोविंदन पुरुषों की 5000 मीटर में दौड़ में चैंपियन बने। हालांकि अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट के पहले दिन कोई भी भारतीय एथलीट सितंबर में दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट नहीं कटा सका।

विज्ञापन


पारुल 17.51.38 मिनट का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं। तमिलनाडु की सुरिया दूसरे और महाराष्ट्र की आरती पाटिल तीसरे स्थान पर रहीं। बीस किमी पैदल चाल में केरल की सौम्या ने स्वर्ण, यूपी की प्रियंका गोस्वामी रजत और राजस्थान की सोनल ने कांस्य पदक जीता। पहले दिन का आकर्षण तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन रहीं। उन्होंने 200 मीटर रेस 23.39 सेकंड के समय के साथ जीती। हालांकि वह विश्व चैंपियनशिप के लिए निर्धारित मार्क (23.02 सेकंड) से पीछे रह गई।
विज्ञापन


तमिलनाडु की रेवती वी और धनलक्ष्मी को क्रमश: रजत और कांसा मिला। मीट में पहली बार शामिल मिक्स रिले में केरल पहले, दिल्ली दूसरे और महाराष्ट टीम तीसरे स्थान पर रहीं। पहले दिन के परिणाम : 5000 मीटर (पुरुष) : लक्ष्मण गोविंदन स्वर्ण (तमिलनाडु), बुगाथा श्रीनू रजत (आन्ध्र प्रदेश), मान सिंह कांस्य (उत्तराखंड), पोलवॉल्ट (पुरुष) : जीसान स्वर्ण (केरल), ई सनी रजत (केरल), बिनेश जेकब कांस्य (कर्नाटक), हैमर थ्रो (महिला) : मंजू बाला स्वर्ण (राजस्थान), ज्योति जाखड़ रजत (हरियाणा), अनमोल कौर कांस्य (पंजाब), ऊंची कूद (महिला) : अथिरा सोमराज स्वर्ण (केरल), लिबिका साजी रजत (केरल), एल नारजे कांस्य (असम)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed