फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Table Tennis: Ghorpade-Chitale in pre-quarterfinals, Sutirtha-Ayhika out of Table Tennis World Championship

Table Tennis: घोरपड़े-चितले प्री-क्वार्टर फाइनल में, सुतिर्था-अयहिका टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप से बाहर

Tue, 20 May 2025 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 May 2025 09:18 AM IST
सार

सुतिर्था और अयहिका की 14वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को एनेट कॉफमैन और जियाओना शान की निचली रैंकिंग वाली जर्मन जोड़ी से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Table Tennis: Ghorpade-Chitale in pre-quarterfinals, Sutirtha-Ayhika out of Table Tennis World Championship
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यशस्विनी घोरपड़े और दीया चितले की भारतीय महिला युगल जोड़ी सोमवार को यहां विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई, लेकिन उनकी हमवतन सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी हारकर बाहर हो गईं। चिताले और घोरपड़े ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सिंगापुर की जोड़ी जेग जियान और सेर लिन कियान को अंतिम 32 दौर के मुकाबले में 6-11, 11-6, 11-6, 11-9 से हराया।
विज्ञापन


सुतिर्था और अयहिका की 14वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को एनेट कॉफमैन और जियाओना शान की निचली रैंकिंग वाली जर्मन जोड़ी से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिर्फ़ 23 मिनट में 1-11, 11-13, 7-11 से शिकस्त मिली। चिताले और मानुष शाह की हार के साथ ही भारत का मिश्रित युगल अभियान भी समाप्त हो गया। भारतीय जोड़ी को  ओह जुनसुंग और किम नायोंग की कोरिया की जोड़ी से 0-3 (8-11, 9-11, 2-11) से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शाह के लिए यह निराशाजनक दिन रहा, जिन्होंने हार की हैट्रिक झेली। मिश्रित युगल में हार के बाद, उन्हें पुरुष एकल और पुरुष युगल स्पर्धा में भी शिकस्त मिली। शाह को फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त फेलिक्स लेब्रन से पुरुष एकल के दूसरे दूसरे दौर में 0-4 (5-11, 6-11, 6-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा। शाह और मानव ठक्कर की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी बेनेडिक्ट डूडा और डांग किउ की गैरवरीय जर्मन जोड़ी से 5-11, 9-11, 11-8, 5-11 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed